लाइव न्यूज़ :

Devshayani Ekadashi 2019: देवशयनी एकादशी 12 जुलाई को, जानें पूजा-विधि और शुभ मुहूर्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2019 10:05 IST

देवशयनी एकादशी 11 जुलाई को रात 3.08 बजे से 12 जुलाई की रात 1.55 मिनट तक रहेगा। इस दौरान प्रदोष काल शाम 5.30 से 7.30 तक होगा।

Open in App
ठळक मुद्देदेवशयनी एकादशी इस बार 12 जुलाई को पड़ रह हैदेवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार महीने के लिए निद्रा में चले जाते हैंआषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष को मनाया जाता है देवशयनी एकादशी

सनातन धर्म में एकदाशी का विशेष महत्व है। एक साल में 24 एकादशी के व्रत होते हैं। इसी में एक देवशयनी एकदशी है जो भगवान विष्णु को ही समर्पित है। आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को पड़ने वाला देवशयनी एकादशी इस बार 12 जून को पड़ रहा है।

शास्त्रों में इस एकादशी को सौभाग्य प्रदान करने वाली एकादशी बताया गया है। इसी एकादशी से भगवान विष्णु अगले चार महीने (कार्तिक मास तक) के लिए शयन करने भी चले जाते हैं। इस वजह से इस एकादशी का महत्व और बढ़ जाता है। 

देवशयनी एकादशी को हरिशयनी एकादशी भी कहा गया है। दरअसल, आषाढ़ मास से कार्तिक तक चार मास चतुर्मास कहे जाते हैं। इस दौरान कोई मांगलिक कार्य नहीं किये जाते हैं। कार्तिक मास में पड़ने देवउठनी एकादशी के बाद एक बार फिर मंगल कार्य शुरू कर दिये जाते हैं।

Devshayani Ekadashi: देवशयनी एकादशी का शुभ मुहूर्त

देवशयनी एकादशी 11 जुलाई को रात 3.08 बजे से 12 जुलाई की रात 1.55 मिनट तक रहेगा। इस दौरान प्रदोष काल शाम 5.30 से 7.30 तक होगा। साधक व्रत का पारण 13 जुलाई को सूर्योदय के बाद कर सकेंगे।

Devshayani Ekadashi: क्या है देवशयनी एकादशी की पूजा विधि

देवशयनी एकादशी करने वाले साधक को एक दिन पहले से ही इसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। उसे एक दिन पहले सात्विक भोजन करना चाहिए। साथ ही ब्रह्मचर्य का भी पालन किया जाना चाहिए। इस दिन साधक को तड़के उठ जाना चाहिए और घर-मंदिर आदि की साफ-सफाई करनी चाहिए। इसके बाद स्नान आदि कर व्रत का संकल्प लेना चाहिए।

इस दिन साधक को पूजा ब्रह्म मुहूर्त में करना चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु को स्नान कराये और नये वस्त्र पहनाएं। भगवान विष्णु की पूजा इस दिन शयन अवस्था में की जाती है। भगवान के सामने घी के दीपक जलाएं और सफेल फूल उन्हें अर्पित करें। इस दिन पूजा के दौरान विष्णु सहस्त्रनाम के पाठ का भी विशेष महत्व है।

टॅग्स :भगवान विष्णुएकादशी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू हो रहे होलाष्टक? इस अवधि तक रहेगा अशुभ समय; जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू होगा होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठJanuary 2026 Vrat-Tyohar List: इस माह लोहड़ी, मकर संक्रांति, वसंत पंचमी समेत आएंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल