लाइव न्यूज़ :

महाकाल के भक्तों को दर्शन के लिए अब एक दिन पहले करानी होगी बुकिंग, जानें पूरी डिटेल

By मुकेश मिश्रा | Updated: June 5, 2020 13:58 IST

नई व्यवस्था बिल्कुल अलग होगी। अब भक्त एक समय में एक साथ बड़ी संख्या में एकत्र नहीं हो सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदर्शनार्थी सुबह 6.30 बजे से रात 8.15 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालु पूजन सामग्री आदि नहीं ले जा पाएंगे।

संक्रमण के दौर में नई व्यवस्था के तहत महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अब एक दिन पहले बुकिंग करानी होगी। इसके लिए मंदिर समिति एप लांच करेगी। साथ ही टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा, जिस पर कॉल कर आप दर्शन के लिए बुकिंग करा सकेंगे।

दर्शनार्थी सुबह 6.30 बजे से रात 8.15 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान गर्भगृह में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालु पूजन सामग्री आदि नहीं ले जा पाएंगे। केवल सामान्य दर्शन होंगे। भस्मारती दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 

मंदिर समिति इस पर बाद में फैसला लेगी। नई व्यवस्था बिल्कुल अलग होगी। अब भक्त एक समय में एक साथ बड़ी संख्या में एकत्र नहीं हो सकेंगे। भक्तों को अलग-अलग समय में मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए अग्रिम बुकिंग की व्यवस्था शुरू की गई है। 

इसके तहत एक दिन पूर्व अनुमति लेनी होगी। स्मार्ट फोन यूजर एप के जरिए दर्शन की बुकिंग करा सकते हैं। जो भक्त स्मार्ट फोन का उपयोग नहीं करते हैं, उनके लिए टोल फ्री नंबर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नंबर पर फोन लगाते ही उन्हें एसएमएस के जरिए दर्शन का समय उपलब्ध होगा। 

श्रद्घालु निर्धारित समय पर मंदिर आकर भगवान के दर्शन कर सकेंगे। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, रात्रि 9 से अगले दिन सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। ऐसे में फिलहाल भक्तों को भस्मारती दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

टॅग्स :भगवान शिवपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग