लाइव न्यूज़ :

Dev Uthani Ekadashi 2024: आज देव उत्थान एकादशी पर जरूर करें ये 5 काम, जीवनभर पाएंगे धन-वैभव का लाभ

By रुस्तम राणा | Updated: November 12, 2024 07:03 IST

Dev Uthani Ekadashi 2024 Upay: मान्यता है कि देव उत्थान एकादशी के दिन कुछ विशेष कार्य को करने से जातकों के जीवन में धन-समृद्धि और वैभव प्राप्त होता है।

Open in App

Dev Uthani Ekadashi 2024: देव उत्थान एकादशी आज है। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि देव उठनी एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी कहते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की निद्रा से जागते हैं और पुनः सृष्टि के पालन का कार्यभार संभालते हैं। इसके अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह का भी आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष कार्य को करने से जातकों के जीवन में धन-समृद्धि और वैभव प्राप्त होता है। आप भी आज के दिन ये उपाय कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

1. जो लोग आज के दिन उपवास रखते हैं और सच्चे मन से विष्णु जी की पूजा करते हैं। उन्हें स्वस्थ, समृद्ध और संपन्न जीवन प्राप्त होता है। साथ ही, हिन्दू मान्यता के अनुसार, इस दिन व्रत रखने वाले भक्त जन्म चक्र से मुक्त से निकलकर  मोक्ष प्राप्त करते हैं।

2. आज के दिन भगवान शालिग्राम की पूजा अवश्य करें। मान्यता है कि इस दिन विधि पूर्वक भगवान शालिग्राम की आराधना करने से जीवन में धन-धान्य के भंडार भरते हैं। भगवान शालिग्राम को आप पीले पुष्प, पीले वस्त्र और हल्दी मिला हुआ जल चढ़ा सकते हैं। इससे आपकी कामना पूर्ण होगी।

3. आज के दिन तुलसी पूजा करें। शाम के समय मां तुलसी के समीप शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इस दिन ॐ वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें और तुलसी की 11 बार परिक्रमा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

4. आज के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करें। शास्त्रों के अनुसार, पीपल में भगवान विष्णु जी का वास माना जाता है। इस दिन पीपल का पौधा लगाने और उसमें नियमित रूप से जल चढ़ाने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

5. आज के दिन गरीब लोगों को पीले रंग के वस्त्र, अनाज और फल दान करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है और जीवन में कभी भी सुख की कमी नहीं रहती है।

टॅग्स :देवउठनी एकादशीएकादशीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग