लाइव न्यूज़ :

Dev Prabodhini Ekadashi 2019: देवउठनी एकादशी पर बन रहा है बेहद शुभ संयोग, ऐसे पा सकते हैं व्रत का दोगुना लाभ

By मेघना वर्मा | Updated: November 7, 2019 08:12 IST

Dev Prabodhini Ekadashi 2019: देवश्यनी एकादशी के बाद से सभी शुभ कार्य बंद हो जाते हैं। जो की देवउठनी एकादशी पर ही आकर वापिस से शुरू होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकार्तिक मास में आने वाली इस एकादशी को देवोत्थान, देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। इस साल देवउठनी एकादशी के दिन बेहद शुभ संयोग पड़ रहा है।

इस साल देवउठनी एकादशी 8 नवंबर को पड़ रही है। भगवान विष्णु को समर्पित इस व्रत का इंतजार लोग हमेशा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु अपनी चार माह की नींद से जागते हैं। साथ ही देव उठनी एकादशी के दिन से ही सारे शुभ काम फिर से शुरू हो जाते हैं। 

 कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष को मनाई जाने वाली देवउठनी या देवोत्थान एकादशी पर भगवान श्रीविष्णु की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु अपनी चार महीने की नींद से जागते हैं। बताया तो ये भी जाता है कि इस दिन सभी देवता जागते हैं। इस साल देव उठनी एकादशी पर बेहद शुभ संयोग बन रहा है। जसमें व्रत रखने वालों को दोगुना फल भी मिल सकता है। 

देवउठनी एकादशी पर बेहद शुभ संयोग

इस साल देवउठनी एकादशी के दिन बेहद शुभ संयोग पड़ रहा है। इस साल 8 नवंबर को देवउठनी एकादशी पड़ रही है। वहीं शास्त्रों के अनुसार जिस दिन सूर्योदय कालीन एकादशी तिथि हो और वह दो प्रहर तक लग रही हो उसी दिन एकादशी का व्रत करना चाहिए।

इसलिए आपको यह व्रत 8 नवंबर को ही करना चाहिए। इस दिन सूर्योदय  होगा और 12 बजकर 55 मिनट तक एकादशी तिथि रहेगी। इस दिन व्रत रखने से और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से व्रती को दोगुना लाभ हो सकता है। 

देवउठनी एकादशी की महत्ता

देवश्यनी एकादशी के बाद से सभी शुभ कार्य बंद हो जाते हैं। जो की देवउठनी एकादशी पर ही आकर वापिस से शुरू होते हैं। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु अपनी नींद से जागते हैं। कार्तिक मास में आने वाली इस एकादशी को देवोत्थान, देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु को पूजा जाता है। 

इस दिन विष्णु भगवान की खास तरह से पूजा भी की जाती है। इस दिन कुछ मंत्रों के उपाय से भगवान विष्णु को प्रसन्न कर सकते हैं। इस दिन किसी मंदिर में लगे  पीपल के पेड़ के नीचे कुछ खास मंत्रों के उच्चारण करने से काफी लाभ मिलता है। 

क्या है देवउठनी एकादशी का शुभ मुहूर्त

देवउठनी एकादशी 2019 तिथि  देवउठनी एकादशी 2019 में कार्तिक मास की शुक्लपक्ष तिथि में 8 नवंबर 2019 को है।देवउठनी एकादशी तिथि प्रारम्भ - सुबह 9 बजकर 55 मिनट से ( 7 नवम्बर 2019) देवउठनी एकादशी तिथि समाप्त - अगले दिन दोपहर 12 बजकर 24 तक (8 नवम्बर 2019)

टॅग्स :देवउठनी एकादशीभगवान विष्णुपूजा पाठहिंदू त्योहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल