लाइव न्यूज़ :

दिसंबर 2022: साल के आखिरी माह में लगेगा खरमास, आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट यहां

By रुस्तम राणा | Updated: November 24, 2022 14:14 IST

16 दिसंबर को धनु संक्रांति है। इस दिन सूर्य ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जो 14 जनवरी मकर संक्रांति तक इसी राशि में रहेंगे। धनु संक्रांति के दिन स्नान दान का महत्व है। सूर्य के धनु राशि में रहने पर खरमास लगता है। खरमास में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।

Open in App

December 2022 Vrat Tyohar List : दिसंबर माह में कई प्रमुख व्रत एवं त्योहार आएंगे। साल का अंतिम माह व्रत एवं त्योहार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। दिसंबर माह के पहले सप्ताह में मोक्षदा एकादशी व्रत पड़ रहा है। भगवान विष्णु की कृपा और मोक्ष की प्राप्ति के लिए किया जाने वाला यह व्रत 3 दिसंबर, शनिवार को पड़ेगा। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। 8 दिसंबर, गुरुवार को मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। जबकि 9 दिसंबर से पौष माह प्रारंभ हो जाएगा। उत्तर भारत में पौष माह में कड़ाके की ठंड पड़ती है।  

वहीं 16 दिसंबर को धनु संक्रांति है। इस दिन सूर्य ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जो 14 जनवरी मकर संक्रांति तक इसी राशि में रहेंगे। धनु संक्रांति के दिन स्नान दान का महत्व है। सूर्य के धनु राशि में रहने पर खरमास लगता है। खरमास में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इस दौरान भगवान सूर्य की उपासना करनी चाहिए। 

वहीं 19 दिसंबर को सफला एकादशी व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सफला एकादशी के दिन व्रत करने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है। 23 दिसंबर को पौष अमावस्या व्रत रखा जाएगा। हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पितरों की आत्म शांति के तर्पण एवं दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं।  

25 दिसंबर को क्रिसमस डे मना जाएगा। 'क्रिसमस डे' ईसाई समुदाय का प्रमुख त्योहार है। दुनियाभर में यह त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस पर्व में सेंटा क्लॉज का गिफ्ट और रंग-बिरंगी लाइटों से सजा क्रिसमस ट्री का खास महत्व माना जाता है। गिफ्ट के लिए बच्चों को खासतौर पर सफेद दाढ़ी-मूँछों वाले सेंटा का इंतजार रहता है। 

दिसंबर महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहार की लिस्ट यहां देखें

3 दिसंबर 2022, शनिवार- मोक्षदा एकादशी5 दिसंबर 2022, सोमवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)8 दिसंबर 2022, गुरुवार- मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत11 दिसंबर 2022, रविवार- संकष्टी चतुर्थी16 दिसंबर 2022, शुक्रवार- धनु संक्रांति (सूर्य का धनु राशि में प्रवेश)19 दिसंबर 2022, सोमवार- सफला एकादशी21 दिसंबर 2022, बुधवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि23 दिसंबर 2022, शुक्रवार- पौष अमावस्या25 दिसंबर 2022, रविवार- क्रिसमस

दिसंबर माह में विवाह के लिए केवल 6 मुहूर्त हैं - 

4 दिसंबर 2022, रविवार5 दिसंबर 2022, सोमवार6 दिसंबर 2022, मंगलवार7 दिसंबर 2022, बुधवार9 दिसंबर 2022, शुक्रवार14 दिसंबर 2022, बुधवार

टॅग्स :खरमासपूर्णिमाअमावस्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

भारतमाघ पूर्णिमा पर वाराणसी में गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठPrayagraj Magh Mela 2026: पौष पूर्णिमा से शुरू हुआ माघ मेला, जानिए क्या है इसका पौराणिक इतिहास

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग