लाइव न्यूज़ :

Rashifal 17 December: आज का राशिफल क्या कहता है, जानिए कैसा गुजरेगा आपका दिन

By विनीत कुमार | Updated: December 17, 2020 07:11 IST

Aaj ka Rashifal: आज गुरुवार का दिन है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की ये तृतीया तिथि है। इन दिन के देव श्री हरि विष्णु जी को कहा गया है। पढ़िए आज यानी 17 दिसंबर का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: वृषभ जातकों के लिए अच्छा दिन, व्यवसाय में लाभ की उम्मीदमिथुन जातकों को संतान से जुड़ी कोई समस्या कर सकती है परेशान, वाहन चलाते समय सावधानी बरतेंकरियर को लेकर चिंताग्रस्त रह सकते हैं तुला जातक, वृश्चिक राशि वाले गहरे जल से दूर रहें

मेष: आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि रहेगी। समान विचार के शख्स से संपर्क प्रसन्नता देगा। धन का खर्च अधिक होगा। अपनी मूल्यवान वस्तुओं को संभाल कर रखें। उसके खोने या चोरी होने की आशंका रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आलस्य हावी रह सकता है।

वृषभ: छात्रों के दिन अच्छा रहने वाला है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। व्यवसाय के लिए भी दिन अच्छा है। बेहतर लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। खानपान में परहेज रखें।

मिथुन: संतान से जुड़ी कोई समस्या आपको आज परेशान कर सकती है। प्रॉपर्टी के विक्रय संबंधी योजनाएं सफल होंगी। विवाद से दूर रहें। गैरजरूरी कामों में खर्चे की अधिकता रहेगी। कार्यस्थल पर विवाद संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कर्क: आज आप पर काम का बोझ रहेगा। दिनभर व्यस्तता रहेगी। कोर्ट-कचहरी आदि विवादों में सफलता मिलने की उम्मीद है। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर फैसला लें। घर में वातावरण सुखमय रहेगा। थकान का अनुभव रह सकता है।

सिंह: सगे-संबंधियों से मुलाकात होगी। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

कन्या: भाषा और वाणी पर संयम रखें। किसी गैरजरूरी विवाद में खुद को उलझने से बचाएं। परिवार और काम में सामंजस्य बनाकर चलना बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है।

तुला: करियर को लेकर चिंताग्रस्त रह सकते हैं। धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। मनोबल कमजोर रहेगा। मानसिक परेशानी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए भी आज चुनौती वाला दिन है। कोई समाचार निराश कर सकता है।

वृश्चिक: पारिवारिक कलह से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। गहरे जल से दूर रहें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आकस्मिक धन लाभ का योग बन रहा है। पुराने कर्ज लौट सकते हैं। 

धनु: दिन अच्छा गुजरने वाला है। काम में सफलता का दिन है। वैसे, अतिउत्साह से बचने की कोशिश करें। घर में वातावरण शांतिपूर्ण होगा। व्यापार के लिए भी दिन अच्छा है।

मकर: आज आपका दिन रोमांस और प्रेम से भरा है। आप उत्साह से भरे हुए हैं। किसी करीबी से विवाद अपने मन को खट्टा कर सकता है। इससे बचने की कोशिश करें। संपत्ति से जुड़ा विवाद सामने आ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ: स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। सुस्ती महसूस करेंगे। व्यवसाय में विवाद हो सकता है। बाद में परिस्थितियां बदलेंगी। पिता की ओर से धन लाभ हो सकता है। शेयर बाजार वगैरह में ज्यादा निवेश न करें।

मीन: पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। नौकरी पेशा जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है और इससे भागदौड़ बढ़ेगी। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग