लाइव न्यूज़ :

Rashifal 16 December: किसकी चमक रही है किस्मत, किसे है सतर्क रहने की जरूरत, पढ़ें आज का राशिफल

By विनीत कुमार | Updated: December 16, 2020 07:19 IST

Aaj Ka Rashifal, 16 December Horoscope: आज मार्गशीष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि है। ज्योतिष में बुध को राजकुमार का दर्जा मिला हुआ है। वहीं, इन्हें कुंडली में बुद्धि का कारक कहा गया है। पढ़िए आज सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है दिन।

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: कर्क जातकों को आज व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ की संभावनाकन्या जातक अपनी भावुकता पर काबू रखें आज काबू, दूर की यात्रा टालना बेहतरतुला जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है, काम का भी रहेगा बोझ

मेष: आज का दिन आपके लिए भरपूर उर्जा से भरा है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी रिश्तेदार के घर जाने की योजना बन सकती है। खर्चों में भी अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खान-पान पर संयम रखें।

वृषभ: रूके हुए काम पूरे होंगे। संतान से जुड़ी समस्या हल करने में मदद मिलेगी। नौकरी तलाश रहे हैं तो इस संबंध में और मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बिजनेस में मंदी जारी रहेगी।

मिथुन: धन का खर्च रहेगा। व्यवसाय से जुड़ी स्थिति पहले की तरह रहेगी। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। घर का वातावरण अच्छा और मधुर रहेगा। कार्यस्थल पर काम का दबाव महसूस करेंगे।

कर्क: आज व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। मीडिया या कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। संबंध मधुर रहेंगे। विवाद से बचें।

सिंह: धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी। बड़े निवेश वगैरह से दूर रहना आज बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी अधिकारी या साथी कर्मचारी से विवाद या मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।

कन्या: अपनी भावुकता पर काबू रखें। खुद को मानसिक रूप से मजबूत बना कर रखें। कुछ कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। दूर की यात्रा टालना बेहतर होगा। काम का बोझ रहेगा और इस वजह से थकान और तनाव महसूस करेंगे।

तुला: स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। पेट से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें। काम का बोझ भी महसूस करेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट में आज हाथ डालना ठीक नहीं होगा। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

वृश्चिक: महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी वरिष्ठ या अनुभवी शख्स के साथ विचार- विमर्श करें। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। पैसे के लेनदेन पर विशेष ध्यान रखने की आज जरूरत है। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

धनु: आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। व्यवहार और वाणी पर संयम रखें। अनुचित व्यवहार नहीं करें। अपमानजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। दिखावे से बचें।

मकर: दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यस्थल पर बिजी रहेंगे। किसी नये शख्स से मुलाकात संभव है जो आपके लिए भविष्य में अहम साबित होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

कुंभ: प्रेम-प्रणय प्रसंग के लिए दिन अनुकूल है। क्रोध पर जरूर संयम रखें। मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव होगा। व्यवसाय में लाभ की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर सहकार्मियों का सहयोग मिलेगा।

मीन: परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बितेगा। पत्नी या गर्लफ्रेंड के साथ कुछ अच्छे पल बिताएंगे। विवाद से बचने की जरूरत है। सतर्क रहें और गैरजरूरी बातों में खुद को उलझाने की कोशिश नहीं करें।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग