लाइव न्यूज़ :

यूएई में मस्जिद बनवाकर कर्मियों को इफ्तार कराने वाले भारतीय ईसाई बने धार्मिक सद्भावना की मिसाल

By उस्मान | Updated: May 9, 2019 15:00 IST

Open in App

जब दुनिया भर के देश अतिवाद के कारण आए दिन होने वाली हिंसा से जूझ रहे हैं, ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात में मस्जिद बनाने और रमजान के पावन महीने में करीब 800 कर्मियों को इफ्तार कराने वाले एक भारतीय ईसाई धार्मिक सद्भावना की मिसाल पेश कर रहे हैं। केरल के कायमकुल के रहने वाले साजी चेरियन (49) ने फुजैरा में मुस्लिम कर्मियों के लिए पिछले साल एक मस्जिद बनवाई थी। उन्होंने यह मस्जिद कर्मियों के उस आवासीय स्थल पर बनवाई है जो उन्होंने 53 कंपनियों को किराए पर दिया है।

चेरियन ने देखा कि कर्मी नमाज पढ़ने के लिए निकटवर्ती मस्जिद में जाते हैं जिसके लिए उन्हें अपनी कमाई टैक्सी किराए पर खर्च करनी पड़ती है। यह देखने के बाद उन्होंने मरियम उम्म ईसा मस्जिद का निर्माण करवाया। ‘गल्फ न्यूज’ ने बताया कि कुछ सौ दिरहम के साथ 2003 में यूएई पहुंचे चेरियन कई कंपनियों के कर्मियों एवं अधिकारियों समेत करीब 800 लोगों को इफ्तार कराते हैं।

समाचार पत्र ने चेरियन के हवाले से कहा, ‘‘मस्जिद पिछले साल रमजान की 17वीं रात को खुली थी। इसलिए, मैं केवल शेष दिनों के लिए ही इफ्तार करवा पाया था। इस साल से, मैं हर रोज ऐसा करूंगा।’ मस्जिद में बुधवार को इफ्तार करने वाले पाकिस्तानी बस चालक अब्दुल कायूम (63) ने कहा, ‘‘दुनिया को चेरियन जैसे लोगों की आवश्यकता है। यदि दुनिया में उनके जैसे लोग नहीं होंगे, तो दुनिया खत्म हो जाएगी। हम उनके लिए दुआ करते हैं।’’

एक कंपनी में भारतीय सहायक प्रबंधक वजास अब्दुल वाहिद ने कहा कि इलाके में 50 से अधिक कंपनियों के कर्मी रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वरिष्ठ कर्मी एवं श्रमिक अलग अलग आवास में रहते हैं, लेकिन हम जब यहां आते हैं, तब हम बराबर होते हैं। हम साथ नमाज पढ़ते हैं और इफ्तार करते हैं।’’

टॅग्स :रमजानदुबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपूरी तरह से फर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा-सरासर झूठ और जरा भी सच्चाई नहीं

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

क्राइम अलर्टदुबई से पहुंचे मुंबई?, सिगरेट के बड़े पैकेट में मोम के अंदर 3.15 करोड़ रुपये का सोना जब्त, 2 अरेस्ट

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना