लाइव न्यूज़ :

Chhath Puja 2023: इस दिन शुरू हो रहा छठ महापर्व, जानें सूर्यास्त अर्घ्य के लिए अपने शहर का समय

By अंजली चौहान | Updated: November 15, 2023 13:57 IST

यह त्योहार भगवान सूर्य की बहन और देवी प्रकृति के छठे रूप छठी मैया को समर्पित है।

Open in App

Chhath Puja 2023: महापर्व छठ पूजा बहुत पवित्र और कठिन व्रत है जिसे बड़े ही उत्साह और उमंग के लोग मनाते हैं। यह उत्तर भारत का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। छठ पूजा के दौरान भक्त चार दिनों तक हिंदू सूर्य देव की पूजा करते हैं।

छठ पूजा करने वाली महिलाएं व्रत रखती हैं और इस दौरान पानी भी नहीं पीती हैं। इस पर्व में डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की जाती है।यह त्योहार भगवान सूर्य की बहन और देवी प्रकृति के छठे रूप छठी मैया को समर्पित है। हिंदू कैलेंडर में, यह दिवाली के छह दिन बाद कार्तिक या विक्रम संवत के चंद्र महीने के छठे दिन मनाया जाता है। 

कब है छठ पूजा?

इस वर्ष, छठ पूजा उत्सव 17 नवंबर (शुक्रवार) से शुरू होगा और 20 नवंबर तक चलेगा। छठ पूजा को सूर्य षष्ठी, प्रतिहार, छठी और डाला छठ के नाम से भी जाना जाता है।

द्रिक पंचांग के अनुसार, पहले दिन नहाय खाय (स्नान और भोज) पर सूर्यास्त सुबह 06:45 बजे होगा और सूर्यास्त का समय शाम 17:27 बजे है। दूसरे दिन, इस दिन सूर्योदय का समय सुबह 06:46 बजे और सूर्यास्त का समय शाम 17:26 बजे है। छठ के तीसरे दिन, सूर्योदय और सूर्यास्त क्रमशः सुबह 06:46 बजे और शाम 5:26 बजे निर्धारित है।

छठ का चौथा और आखिरी दिन, उषा अर्घ्य, उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए समर्पित है। द्रिक पंचांग के अनुसार इस दिन सूर्योदय का समय सुबह 06:47 बजे और सूर्यास्त का समय शाम 17:26 बजे है। 

विभिन्न शहरों में अर्घ्य का समय

पटना- शाम 5:00 बजे

गया- शाम 05:02 बजे

भागलपुर- शाम 04:54 बजे

दरभंगा- शाम 04:56 बजे

समस्तीपुर- शाम 04:57 बजे

औरंगाबाद- शाम 05:49 बजे

रांची- शाम 05:03 बजे

दिल्ली- शाम 05:27 बजे

नोएडा- शाम 05:26 बजे

मुंबई- शाम 06:00 बजे

जयपुर- शाम 05:36 बजे

बेंगलुरु- शाम 05:50 बजे

भोपाल- शाम 05:35 बजे

रायपुर-शाम 05:29 बजे

हैदराबाद- शाम 05:40 बजे

चेन्नई- शाम 05:39 बजे

कोलकाता- शाम 05:00 बजे

लखनऊ- शाम 04:52 बजे

चंडीगढ़- शाम 05:25 बजे

भुवनेश्वर- शाम 05:06 बजे

शिमला- शाम 05:22 बजे

देहरादून- शाम 05:20 बजे

पुणे- शाम 05:57 बजे

(डिस्क्लेमर: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य विशेषज्ञ राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें। लोकमत हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।)

टॅग्स :छठ पूजाहिंदू त्योहारबिहारत्योहारसूर्य
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना