लाइव न्यूज़ :

चंद्र ग्रहण 2020: खत्म हुआ चंद्र ग्रहण, आज करें इन चीजों का दान-मछलियों और चींटियों को खिलाएं ये 1 चीज

By मेघना वर्मा | Updated: June 6, 2020 06:23 IST

चंद्रग्रहण के बाद चांदी का दान बहुत महत्वपूर्ण होता है। ग्रहण के बाद चांदी का दान देने से मन मजबूत और बुद्धि कुशाग्र होती है।

Open in App
ठळक मुद्देग्रहण के बाद आप शक्कर या चीनी का दान भी कर सकते हैं।सफेद चीज का संबंध सीधा चंद्रमा से होता है इसलिए चंद्रग्रहण के बाद सफेद चीजों का दान शुभ माना जाता है।

हिन्दू धर्म में ग्रहण को ज्योतिष की दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। ग्रहण के बाद लोग जरूरतमंदों को दान देते हैं। कुछ लोग राशि अनुसार तो कुछ लोग सामर्थ्य अनुसार दान करते हैं। 5 जून को लगे ग्रहण के बाद आप भी दान कर सकते हैं। 

ये था ग्रहण का समय

साल का दूसरा चंद्रग्रहण 5 जून को रात 11 बजकर 15 मिनट से शुरू हुआ था जो 6 तारीख को 2 बजकर 34 मिनट (सुबह) तक रहा। रात 12 बजकर 54 मिनट पर यह अपनी पूर्ण स्थिति में था। इस चंद्रग्रहण की कुल अवधि 3 धंटे 15 मिनट की था। 

ग्रहण के बाद करें इन चीजों का दान

1. चांदी का दान होता है शुभ

चंद्रग्रहण के बाद चांदी का दान बहुत महत्वपूर्ण होता है। ग्रहण के बाद चांदी का दान देने से मन मजबूत और बुद्धि कुशाग्र होती है। आप चांदी से बने आभूषण, सिक्के या बर्तन दान कर सकते हैं।

2. दूध का संबंध सीधा चांद से

दूध और दही का दान शास्त्रों में सबसे अच्छा बताया गया है। इसका सीधा संबंध चंद्रमा से होता है। ग्रहण के बाद दूध और दही का दान करके आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है।

3. चावल के दान से धन-धान्य में वृद्धि

चावल को अक्षत भी कहा जाता है इसका भी सीधा संबंध चंद्रमा से होता है। शुभ कार्यों में चावल का प्रयोग जरूर होता है। वहीं ग्रहण के बाद इसका दान करने से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती। ग्रहण के बाद इसका दान करेंगे तो दरिद्रता दूर हो जाएगी।

4. सफेद फूल का दान

सफेद चीज का संबंध सीधा चंद्रमा से होता है इसलिए चंद्रग्रहण के बाद सफेद चीजों का दान शुभ माना जाता है। आप इसमें सफेद फूल का दान भी कर सकते हैं। संभव हो तो आप मंदिर जाकर भगवान पर सफेद फूल जरूर अर्पित करें।

5. चीनी का दान

ग्रहण के बाद आप शक्कर या चीनी का दान भी कर सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से आपको आपके ईष्ट देव का आशीर्वाद मिलता है। ग्रहण के बाद आपको श्रीसुक्त का भी पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से ग्रहण की सारी नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव कम हो जाता है।

6. तिल और उससे बनीं मिठाई

ग्रहण के बाद स्नान करके तिल या उससे बनीं मिठाइयों का दान करनी चाहिए। दान करने के लिए तिल के लड्डू, तिल की बर्फी, तिल के आटे की बर्फी, तिल-मूंगफली से बनीं बर्फी या लड्डू इस्तेमाल कर सकते हैं। 

7. चीटियों को डालें आटा

जिन लोगों के जीवन में शांति की कमी रहती हैस उन्हें चंद्र ग्रहण के बाद मछलियों को आटा डालना चाहिए या मछलियों को खाना खिलाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में शांति का वास होता है।

टॅग्स :चन्द्रग्रहणपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

पूजा पाठChandra Grahan 2026: आज चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये बेहद आसान उपाय

पूजा पाठChandra Grahan 2026: सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, करियर-कारोबार में मुनाफा

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग