लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan 2026 Timing: 3 मार्च को चंद्र ग्रहण कितने बजे से लगेगा और सूतक कब से शुरू होगा, जानें हर एक जानकारी

By रुस्तम राणा | Updated: March 2, 2026 17:48 IST

द्रिक पंचांग के अनुसार, भारत में चंद्र ग्रहण का प्रारंभ दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर होगा और समापन शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा। 

Open in App

Chandra Grahan 2026 Timing: 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस साल का यही एक मात्र ऐसा ग्रहण है जो भारत में दिखाई देगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल रंग का नजर आएगा। इस दृश्य को ब्लड मून के नाम से जाना जाता है। ये नजारा तब देखने को मिलता है जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में आ जाता है। ये ग्रहण नई दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, मुम्बई, कोलकाता, हैदराबाद, पटना समेत भारत के कुछ प्रमुख शहरों में नजर आएगा।

चंद्र ग्रहण 2026 का प्रारंभ और समापन समय 

द्रिक पंचांग के अनुसार, भारत में चंद्र ग्रहण का प्रारंभ दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर होगा और समापन शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा। 

चंद्र ग्रहण 2026 का स्पर्श कब होगा?

चंद्र ग्रहण का पहला स्पर्श दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर होगा और अन्तिम स्पर्श शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा। खण्डग्रास चंद्र ग्रहण की अवधि 03 घण्टे 25 मिनट्स 17 सेकण्ड्स की होगी।

चंद्र ग्रहण 2026 का सूतक कब लगेगा?  

चंद्र ग्रहण का सूतक काल 3 मार्च 2026 की सुबह 9 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा। 

कहां कहां दिखाई देगा ये चंद्र ग्रहण? 

यह चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वी हिस्सों में ज्यादा स्पष्ट रूप से दिखाई देगा, जबकि अन्य क्षेत्रों में आंशिक रूप से नजर आ सकता है। भारत के अलावा यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण का प्रभाव

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस चंद्र ग्रहण का असर सबसे पहले मन और भावनाओं पर पड़ेगा। इस दौरान व्यक्ति को मानसिक अस्थिरता, चिंता या निर्णय लेने में भ्रम महसूस हो सकता है, इसलिए इस समय शांत रहना और बड़े फैसलों से बचना बेहतर माना जाता है। 

टॅग्स :चन्द्रग्रहणहिन्दू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में उमड़े श्रद्धालु, परिसर में गूंजी प्रार्थना; देखें वीडियो

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना