Chandra Grahan 2025: मार्च में लग रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी जान लें समय, तारीख, प्रभाव और सूतक काल

By रुस्तम राणा | Updated: February 28, 2025 15:17 IST2025-02-28T15:17:35+5:302025-02-28T15:17:35+5:30

इस महीने चंद्र ग्रहण 14 मार्च शुक्रवार को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा तिथि को लगेगा, जो पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा। 

Chandra Grahan 2025: The first lunar eclipse of the year is happening in March, know the time, date, effect and Sutak period now | Chandra Grahan 2025: मार्च में लग रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी जान लें समय, तारीख, प्रभाव और सूतक काल

Chandra Grahan 2025: मार्च में लग रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी जान लें समय, तारीख, प्रभाव और सूतक काल

Chandra Grahan 2025: मार्च के महीने में साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसे में आपके मन में चंद्र ग्रहण को लेकर कई तरह के सवाल उमड़ रहे होंगे। जैसे चंद्र ग्रहण कब लगेगा? क्या यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा? इसका समय क्या रहेगा? ग्रहण का सूतक काल प्रभावकारी होगा या नहीं? आइए आसान भाषा में जानते हैं चंद्र ग्रहण से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी।

कब लग रहा है चंद्र ग्रहण 2025?

इस महीने चंद्र ग्रहण 14 मार्च शुक्रवार को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा तिथि को लगेगा, जो पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा। 

किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण?

भारतीय समय के अनुसार, चंद्र ग्रहण 14 मार्च को सुबह 10 बजकर 41 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 02 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इस प्रकार चंद्र ग्रहण की कुल अवधि लगभग 4 घंटे 4 मिनट होगी। 

क्या भारत में दिखाई देगा यह चंद्र ग्रहण?

साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारत व अन्य देश जहाँ पर यह ग्रहण दर्शनीय नहीं है वहाँ लोगों को चन्द्र ग्रहण के दौरान किये जाने वाले नियम और अनुष्ठानों का पालन करने की आवश्यकता नहीं है।

इन देशों में आएगा नजर 

यह चन्द्र ग्रहण मुख्यतः प्रशान्त महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और पश्चिमी अफ्रीका से दर्शनीय होगा। डबलिन, लिस्बन, होनोलूलू, न्यूयॉर्क नगर, लॉस एंजेलिस, टोरंटो, शिकागो, मेक्सिको नगर, ब्रासीलिया, सेंटियागो, वाशिंगटन डीसी, ऑकलैण्ड, सैन फ्रांसिस्को, सुवा, लीमा और हवाना कुछ लोकप्रिय शहर हैं, जहाँ पूर्ण चन्द्र ग्रहण दिखायी देगा।

ग्रहण का सूतक काल 

भारत में दिखाई न देने के कारण चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा। चंद्र ग्रहण में सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पूर्व लग जाता है। जबकि ग्रहण समाप्त होने के साथ ही इसका समापन होता है। इसी दौरान ग्रहण से संबंधित सावधानियां बरती जाती हैं। 

Web Title: Chandra Grahan 2025: The first lunar eclipse of the year is happening in March, know the time, date, effect and Sutak period now

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे