लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan 2020: आज ऐसे देख सकेंगे चंद्रग्रहण का दुर्लभ नजारा, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग

By मेघना वर्मा | Updated: June 5, 2020 12:48 IST

आज लगने वाला चंद्रग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण है। जिसमें सूतक काल मान्य नहीं होता। हलांकि फिर भी लोग कुछ चीजें मानते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य जब सीध पर होते हैं तब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है इसे ही चंद्र ग्रहण कहा जाता है।ग्रहण को आस्था की नजर से देखा जाता है।

साल का दूसरा चंद्रग्रहण आज यानी 5 जून को लगने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसे एक अशुभ घटना बताया जाता है। हर ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। जिसमें कुछ भी शुभ कार्य नहीं किए जाते। मगर इस चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा। 

आज लगने वाला चंद्रग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण है। जिसमें सूतक काल मान्य नहीं होता। हलांकि फिर भी लोग कुछ चीजें मानते हैं। सूतक काल में पूजा-पाठ या किसी भी तरह के शुभ कार्य की मनाही होती है मगर इस बार का ग्रहण उच्छाया है इसलिए ये सभी कार्य किए जा सकते हैं। 

क्या है ग्रहण का समय

रात 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा जो 6 तारीख को 2 बजकर 34 मिनट (सुबह) तक रहेगा। इस ग्रहण को हम अपनी नंगी आंखों से देख नहीं पाएंगे। रात 12 बजकर 54 मिनट पर यह अपनी पूर्ण स्थिति में होगा। इस चंद्रग्रहण की कुल अवधि 3 धंटे 15 मिनट की होगी। 

ग्रहण को आस्था की नजर से देखा जाता है। ग्रहों की चाल और राशि बदलने का असर क्या पड़ेगा इस बात को भी देखा जाता है। ग्रहण का हमारे जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। इस साल पड़ने वाले ग्रहण की बात करें तो ये ग्रहण भारत समेत यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।

लगने वाले दो चंद्रग्रहण भी होंगे उपच्छाया ग्रहण

चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य जब सीध पर होते हैं तब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है इसे ही चंद्र ग्रहण कहा जाता है। मगर इस बार चंद्रमा पृथ्वी की छाया के बाहरी किनारे से होकर गुजरेगा। यानी चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में छिपेगा नहीं। वहीं 5 जून के अलावा 4-5 जुलाई और 29-30 नवंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण भी उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। 

कई जानकारों के अनुसार उपच्छाया चंद्र ग्रहण को शास्त्रों में ग्रहण की श्रेणी में नहीं रखा गया है। यही कारण है कि इस ग्रहण के दौरान सूतक नहीं लगेगा। आमतौर पर चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले और सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। शास्त्रों के अनुसार ये ग्रहण नहीं है, इसलिए इसका खास प्रभाव भी नहीं पड़ेगा।

कहां देख सकेंगे चंद्र ग्रहण का नजारा

चंद्र ग्रहण को नग्न आखों से देखना मुश्किल हो सकता है। मगर बहुत से यू-ट्यूब चैनल्स इस ग्रहण का नजारा लाइव स्ट्रीम करते हैं। आप इसे लाइव देख सकते हैं।  Slooh और Virtual Telescope जैसे लोकप्रिय यूट्यूब चैनल ऐसी घटनाओं को लाइवस्ट्रीम करने के लिए जाने जाते हैं। 

टॅग्स :चन्द्रग्रहणपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

पूजा पाठChandra Grahan 2026: आज चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये बेहद आसान उपाय

पूजा पाठChandra Grahan 2026: सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, करियर-कारोबार में मुनाफा

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग