लाइव न्यूज़ :

चाणक्य नीति: अगर जान लेंगे चाणक्य के ये 5 मंत्र तो धन की कभी नहीं होगी कमी

By रुस्तम राणा | Updated: October 2, 2021 11:24 IST

संकट के समय धन बहुत काम आता है। इसलिए आचार्य चाणक्य ने धन को सच्चा मित्र बताते हुए इसे संचय करने की बात कही है। धन को हमेशा ईमानदारी से कमाना चाहिए और सही जगह पर निवेश करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देईमानदारी से कमाए धन का सही जगह करें निवेशपैसे को पानी की तरह न बहाएं, जरूरत के हिसाब से करें खर्च

ईसा पूर्व आचार्य चाणक्य द्वारा रचा गया चाणक्य नीति शास्त्र आज भी तार्किक और प्रासांगिक नजर आता है। इसमें आचार्य चाणक्य के द्वारा बताई गई बातें लोगों के कल्याण के लिए बहुत उपयोगी हैं। अगर कोई व्यक्ति चाणक्य नीति शास्त्र में बताई गई बातों का पालन कर ले तो वह सफलता के शिखर बिंदु तक पहुंच सकता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में अर्थ प्रबंधन, धन संचय के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताई हैं जो इस प्रकार हैं-     

1. धन है सच्चा मित्र

धन व्यक्ति का सच्चा मित्र होता है। संकट के समय धन बहुत काम आता है। इसलिए आचार्य चाणक्य ने धन को सच्चा मित्र बताते हुए इसे संचय करने की बात कही है। धन को हमेशा ईमानदारी से कमाना चाहिए। धन को सही जगह पर निवेश करना चाहिए। 

2. धन का सही जगह करें निवेश

अर्थशास्त्र को लिखने वाले आचार्य चाणक्य के अनुसार, धन का निवेश सही करना असल समझदारी है। सही निवेश आपको धन संचय में मदद करता है। उसे कमाना और उसको पूरा बचाना मूर्खता है। उन्होंने घर में रखे धन की तुलना पानी से करते हुए कहा है कि जिस तरह एक जगह जमा पानी इस्तेमाल न हो तो सड़ जाता है, उसी तरह धन का निवेश न हो, तो धन बर्बाद हो जाता है।

3. पैसे को पानी की तरह न बहाएं, जरूरत के हिसाब से करें खर्च

पैसा कमाना आसान होता है, लेकिन उसे बचाना मुश्किल होता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, पैसे को कभी पानी की तरह बहाने की गलती नहीं करनी चाहिए। अपनी जरूरत के हिसाब से ही धन खर्च करना चाहिए। बुरे वक्त में धन सहारा बनता है।

4. वित्तीय लक्ष्य करें तय

आचार्य चाणक्य के अनुसार, सबसे पहले आपका वित्तीय लक्ष्य तय होना चाहिए। जब तक आपका लक्ष्य तय नहीं होगा, आप धन की कमी को कभी दूर नहीं कर पाएंगे। वहीं आपको ऐसी जगह धन कमाना चाहिए जहां आपके सामने धन कमाने के अधिक अवसर हों।

5. धन का जरूर करें दान

आचार्य चाणक्य के अनुसार, धन कमाने वाले को उसका कुछ हिस्सा दान जरूर करना चाहिए। धन का दान करने से जहां जरूरतमंदों को मदद मिलती है वहीं उनकी दुआएं आपकी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करवाती हैं।

टॅग्स :चाणक्य नीतिमनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स