लाइव न्यूज़ :

घर में आने लगी है बार-बार बिल्ली तो हो जाएं सावधान! जानें बिल्लियों से जुड़े 10 शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2020 08:54 IST

बिल्लियों को लेकर दुनिया के अलग-अलग देशों में कई तरह की मान्यताएं मौजूद हैं जो बेहद रोचक हैं। भारत में जहां बिल्ली को अशुभ माना जाता है वहीं जापान में कहानी कुछ और ही है। पढ़ें, बिल्लियों से जुड़ी कुछ दिलचस्प मान्यताएं..

Open in App
ठळक मुद्देभारत में बिल्लियों का रास्ता काटना या उनका रोना अशुभ माना जाता हैजापान में नहीं माना जाता इसे अशुभ, कई देशों में बिल्लियों को डायन और चुड़ैल से जोड़ कर देखा जाता है

बिल्लियों को लेकर भारत ही नहीं दुनिया भर में कई तरह मान्यताएं हैं। भारत में कई लोग ऐसा मानते हैं कि कहीं निकलते समय बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ है। साथ ही बिल्ली का रोना भी अशुभ माना जाता है। वहीं, कई देशों में बिल्ली को पालने की भी परंपरा है। यूरोप में कई सालों पहले बिल्ली को शैतान का दूत तक समझा गया तो कई उसे चुड़ैल परिवार का भी सदस्य समझते थे। हालांकि, अब समय के साथ बहुत हद तक इस सोच में बदलाव आया है। बहरहाल, आईए जानते हैं बिल्लियों से जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में...

1. भारतीय परंपरा में बिल्ली को बहुत शुभ नहीं माना गया है। ऐसी मान्यता है कि आप अगर घर से बाहर निकल रहे हैं और बिल्ली ने रास्ता काट दिया तो ये अशुभ का प्रतीक है। इससे काम बिगड़ सकता है।

2. ऐसा भी कहा जाता है कि अगर बिल्ली घर में रखा दूध पी जाए तो ये अपशकुन है। इससे घर में आर्थिक हानि होती है। ज्योतिष शास्त्र में दूध को चंद्र ग्रह से संबंधित माना गया है और कहते हैं कि दूध सौभाग्य का प्रतीक है।

3. ऐसी मान्यता है कि बिल्ली का दिखना या उनका रोना अशुभ है। कहा जाता है कि बिल्लियां घर में नकारात्मकता लाती है।

4. वैसे ऐसा नहीं है कि सभी देशों में बिल्लियों को लेकर एक तरह की मान्यता हो। जापान में बिल्ली का रास्ता काटना या दिखना शुभ है। वहीं, चीन में काली बिल्ली अकाल और गरीबी का प्रतीक है।

5. यूरोप के कई देशों में काली बिल्ली को अपशगुन माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि जिन घरों में काली बिल्लियां रहती हैं वहां के लोग दूसरों को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। कई साल पहले उनकी तुलना डायन या चुड़ैल से की जाती थी।

6. इंडोनेशिया में बिल्ली को मौसम से जोड़ कर देखा जाता है। ऐसा कहते हैं कि अगर लंबे समय से बारिश नहीं हो रही है तो बिल्ली के ऊपर पानी डाल देना चाहिए। मान्यता है कि बिल्ली फिर बदला लेने के लिए बारिश कराती है।

7. यूरोप के कई देशों में ऐसी मान्यता है कि किसी के क्रब के ऊपर बिल्ली बैठी हुई या उसे पार करती दिख जाए तो मरे हुए व्यक्ति पर शैतान का साया है और वह पिशाच बन गया है।

8. भारत में बिल्ली का घर के भीतर मर जाना भी अशुभ माना जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि अगर आपकी वजह से किसी बिल्ली की मौत हुई है तो नकारात्मक शक्तियां आपके पीछे हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरह के टोटके अपनाने की सलाह दी जाती है।

9. मिस्र में बिल्ली को शुभ माना जाता है। वे बिल्ली को एक परोपकारी शेरनी के पूर्वजन्म के रूप में देखते हैं जिसके पास नौ जिन्दगियां थीं और उसने हर बार लोगों के लिए कार्य किया।

10. जापान में भी काली बिल्ली को शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है काली बिल्लियों का घर में दिखने से आसपास की जगह बुरी ताकतों से मुक्त हो जाती हैं। यही नहीं, अगर बिल्ली अपने पंजे से चेहरा साफ करते दिख जाए तो इसका मतलब है कि कोई मेहमान आने वाला है। इटली में बिल्ली की छींक को सुनना शुभ माना गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल