Mercury Transits in Leo 2024: बुध ग्रह ने आज सुबह 11 बजकर 52 मिनट में सिंह राशि में प्रवेश किया है, इस राशि में सूर्य पहले से उच्च अवस्था में मौजूद हैं। ऐसे में बुध और सूर्य के मिलन से सिंह राशि में बुधादित्य योग का निर्माण हुआ है। दोनों ग्रहों की इस युति के कारण राशिचक्र की कुछ विशेष राशियों को तगड़ा लाभ पहुंचने जा रहा है। हालांकि सिंह राशि में यह योग 16 सितंबर तक ही मौजूद रहेगा। क्योंकि इसके बाद सूर्य ग्रह सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। जबकि 23 सितंबर तक बुध ग्रह सिंह राशि में ही मौजूद रहेंगे। बहरहाल, जानते हैं सिंह राशि में बुध ग्रह के प्रवेश से किन राशियों की चांदी कटने वाली है।
मेष राशि
यह अवधि आपके लिए बेहतरीन रहेगी। छात्रों के लिए यह समय बहुत ही शानदार रहने वाला है। इस दौरान आपकी सोचने और समझने की शक्ति बढ़ेगी। जबकि नौकरीपेशा लोगों को भी कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी। अगर आप किसी सर्विस डिपार्टमेंट में काम कर रहे हैं तो भी यह समय आपके जीवन में लाभ लेकर आने वाला है। व्यापार में विस्तार के लिए भी यह समय उत्तम है।
वृषभ राशि
आप जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी। इस गोचर के दौरान आपकी वाणी में स्पष्टता आएगी। साथ ही आपके बोलने में भी सकारात्मकता देखने को मिलेगी, आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर पाएंगे। उनके बौद्धिक स्तर में विकास होगा। पारिवारिक माहौल के लिहाज से यह समय बेहतर रहने वाला है। जो लोग प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए यह गोचर बहुत अच्छा रहने वाला है।
सिंह राशि
इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत रहेगी। आपको अतीत में किए गए प्रयासों का लाभ भी मिलने की संभावना है। यह समय आपके साहस में भी वृद्धि लाएगा, जिससे आप अपने हर फैसले को तेजी से ले पाएंगे। इस समय, आप कई बड़े जोखिम लेने और जीवन में आने वाले अधिकारियों को उपलब्धियों में बदलने का अवसर हाथ से नहीं जाने देंगे। हालांकि सेहत से जुड़ी परेशानी आपको घेर सकती है।
तुला राशि
बुधादित्य योग के कारण आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। धन कमाने के भी आपको पूरे अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रगति होगी। रुका हुआ प्रमोशन हो सकता है। कला क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह अवधि वरदान साबित हो सकती है। इस अवधि में आपकी मेहनत का पूरा फल आपको इच्छानुकूल प्राप्त होगा।