लाइव न्यूज़ :

Buddha Jayanti 2020: कब है बुद्ध पूर्णिमा? पढ़ें गौतम बुद्ध के दिए ये अनमोल 5 वचन

By मेघना वर्मा | Published: May 04, 2020 2:23 PM

भगवान बुद्ध ने भले ही बौद्ध धर्म की स्थापना की हो मगर हिन्दू धर्म में इन्हें भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देक्रोध इंसान को खुद नुकसान पहुंचाता है।महात्मा बुद्ध ने कहा था कि इस संसार में कभी भी खुशी और सुख स्थाई नहीं हो सकते।

बौद्ध धर्म के संस्थापक माने जाने वाले गौतम बुद्ध ने जीवन जीने के मायने बताये हैं। अपने प्रवचनों में सुखी जीव और सफल जीवन के कई राज बताए हैं। उनकी दी हुई शिक्षा आज भी लोगों की जीवन का मूल मंत्र माना जाता है। हर साल गौतम बुद्ध की जंयती मनाई जाती है। 

इस साल बु्द्ध की जयंती 07 मई को पड़ रही है। भगवान बुद्ध ने भले ही बौद्ध धर्म की स्थापना की हो मगर हिन्दू धर्म में इन्हें भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बु्द्ध के कुछ अनमोल विचार आज भी लोगों को अपनी जिंदगी में अमल करना चाहिए।

आइए आपको बताते हैं गौतम बुद्ध के कुछ अनमोल विचार-

1. क्रोधित व्यक्ति हो जाता है स्वार्थी

महात्मा बुद्ध ने कहा था कि जब भी हम किसी बात पर क्रोधित होते हैं उसी वक्त हम सच का मार्ग छोड़ देते हैं। क्रोधित व्यक्ति स्वार्थी हो जाता है। सिर्फ अपनी बात मनवाने की कोशिश करता है। इसलिए इंसान को क्रोध से बचना चाहिए।

2. ईर्ष्या करने वाला कभी नहीं होता सुखी

गौतम बु्द्ध ने बताया था कि ईर्ष्या और नफरत की भावनाएं जीवन में कभी खुशीहाली नहीं आने देतीं। ये भावनाएं हमारे मन की शांति खत्म कर देती हैं।

3. अज्ञानी सिर्फ बैल के समान

महात्मा बुद्ध ने अज्ञानी लोगों के ऊपर भी विचार कहे हैं। गौतम बुद्ध ने बताय था कि अज्ञानी व्यक्ति बैल के समान होता है। वह ज्ञान में नहीं, सिर्फ आकार में बढ़ा दिखता है।

4. क्रोध में नुकसान हमारा

क्रोध इंसान को खुद नुकसान पहुंचाता है। गौतम बुद्ध का कहना था कि क्रोध को पाले रखना, गर्म कोयले को किसी और पर फेंकने के लिए पकड़े रहने के सामान है, इसमें हमारा हाथ भी जलता है।

5. रोशनी की तलाश करें

महात्मा बुद्ध ने कहा था कि इस संसार में कभी भी खुशी और सुख स्थाई नहीं हो सकते। ठीक इसी तरह दुख भी स्थाई नहीं है। अगर आप अंधेरे में डूबे हैं, बुरे समय का सामना कर रहे हैं तो आपको रोशनी की तलाश करनी चाहिए।

टॅग्स :गौतम बुद्धहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर बन रहे कई दुर्लभ संयोग, शिवजी को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास होगा अवसर

पूजा पाठMahashivratri 2024: भगवान शिव को क्यों चढ़ाया जाता है बेलपत्र? जानिए इसका पौराणिक महत्व

भारतLeap Year 2024: जानें 29 फरवरी क्यों है खास, 4 साल में आता है एक बार ये दिन

पूजा पाठMahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को लगाएं इन 4 चीजों का भोग, सारी मनोकामनाएं होंगी पूरी

पूजा पाठMagh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा पर आज भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, अन्यथा...

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRamadan 2024 Date: कब से हैं रमजान? जानिए यूएई, पाकिस्तान, मिस्र, बांग्लादेश, कुवैत, मालदीव, अमेरिका, ब्रिटेन, अन्य के लिए रमजान की तारीखें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 01 March: आज धन कमाने के लिए तैयार रहें कुंभ राशि के जातक, तुला राशिवालों के बढ़ेंगे खर्चे

पूजा पाठआज का पंचांग 01 मार्च 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठMasik Rashifal March 2024: सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल, कैसा रहेगा मार्च का महीना

पूजा पाठMasik Rashifal March 2024: मार्च का महीना इन 5 राशियों के जीवन में भरेगा खुशियों के रंग, पढ़ें अपना मासिक राशिफल