Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को लगाएं इन 4 चीजों का भोग, सारी मनोकामनाएं होंगी पूरी

By रुस्तम राणा | Published: February 27, 2024 03:24 PM2024-02-27T15:24:43+5:302024-02-27T15:24:57+5:30

Mahashivratri 2024 Bhog: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें बेलपत्र, भांग, धतूरा, सफेद फूल, चंदन, गंगाजल आदि चीजें अर्पित की जाती हैं। इस दिन भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें कुछ विशेष चीजों का भोग लगाना चाहिए। 

Mahashivratri 2024: Offer these things on Mahashivratri, Bholenath will be happy | Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को लगाएं इन 4 चीजों का भोग, सारी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को लगाएं इन 4 चीजों का भोग, सारी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Mahashivratri 2024: इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च (शुक्रवार) को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। यह पर्व भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें बेलपत्र, भांग, धतूरा, सफेद फूल, चंदन, गंगाजल आदि चीजें अर्पित की जाती हैं। इस दिन भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें कुछ विशेष चीजों का भोग लगाना चाहिए। 

1. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को ठंडाई का भोग जरूर लगाना चाहिए। दरअसल, भगवान को भोग लगाने वाले ठंडाई में भांग मिलाया जाता है और भांग शिवजी को बेहद प्रिय है। ठंडाई का भोग लगाने से महादेव प्रसन्न होते हैं। 

2. महाशिवरात्रि पर शिवजी को आप कट्टू, सूजी या फिर आटे के हलवे का भोग लगाना चाहिए। शिवजी को हलवा का भोग लगाने से वे प्रसन्न होते हैं और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद देते हैं।

3. भगवान शिव को मालपुआ भी अत्यंत प्रिय है। इस दिन शिवभक्त शिवजी को मालपुए का भोग जरूर लगाएं। शिवजी को भोग लगाने वाले मालपुए में भांग जरूर मिलाएं।

4. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को भांग के पकौड़े का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से उमा पति भक्तों की समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।  

Web Title: Mahashivratri 2024: Offer these things on Mahashivratri, Bholenath will be happy

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे