लाइव न्यूज़ :

धन प्राप्ति के लिए बृहस्पतिवार के दिन करें ये शास्त्रीय उपाय

By गुलनीत कौर | Updated: January 3, 2018 14:40 IST

बृहस्पतिवार के दिन खास परिधान और विशेष अन्न दान करके भगवान बृहस्पति की कृपा पाई जा सकती है

Open in App

हिन्दू धर्म के अनुसार गुरुवार यानी बृहस्पतिवार का दिन भगवान बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इसदिन बृहस्पति देव का ध्यान करते हुए पूजा, पाठ एवं व्रत कर्म करने से वे प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा दृष्टि बरसाते हैं। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सौरमंडल में सूर्य के बाद बृहस्पति सबसे विशाल ग्रह है। इसलिए भी इसका महत्त्व काफी बढ़ जाता है। भगवान बृहस्पति को खुश करने से धन, बेहतर स्वास्थ्य, विद्या और निः संतान को संतान की प्राप्ति होती है। 

परिवार में सुख समृद्धि पाने हेतु भी घर पर भगवान बृहस्पति की पूजा-पाठ कराई जाती है। इसके अलावा कुंडली के कई दोषों से भी मुक्ति दिलाती है भगवान बृहस्पति की अराधना। 

लेकिन विशेष तौर से बृहस्पतिवार के दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए कैसे पूजा की जाए और अन्य उपाय क्या हैं, आइए जानते हैं यहां: 

पूजा की सरल विधि

बृहस्पतिवार के दिन सुबह समय पर उठकर स्नान करके भगवान बृहस्पति का ध्यान करते हुए या चाहें तो उनकी तस्वीर को स्थापित कर इस मंत्र का एक माला (108 बार) जाप करें - "ॐ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः"

बृहस्पतिवार के दिन इन उपायों से ब्रिहस्पतिदेव को करें प्रसन्न:

बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें, इसे शुभ माना जाता है।इसदिन पीले रंग का फल-अनाज गरीबों या ब्राह्मण को दान करें। किसी जरूरतमंद को ज्ञानवर्धक पुस्तक दान करें। किसी को बुरा भला कहने से बचें।घर के बड़े-बुजुर्गों एवं ब्राह्मण का आशीर्वाद प्राप्त करें

टॅग्स :पूजा पाठमंत्रहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

भारतआदिकाल से वसुधैव कुटुम्बकम है भारतीय संस्कृति?, सीएम यादव ने कहा-मानव जीवन में आनंद आयाम, हमारे सुख-दु:ख के बीच अंतर को समझने?

पूजा पाठनव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

पूजा पाठHappy Holi Wishes 2026: होली पर दोस्तों और परिवार वालों को भेजें दिल छू लेने वाले 6 मैसेज

पूजा - पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग