लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: प्रतिबंध के बाद भी भूतड़ी अमावस्या पर स्नान के लिए उज्जैन पहुंचे लोग, क्षिप्रा घाट पर जवान तैनात

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 24, 2020 10:20 IST

उज्जैन भारत में क्षिप्रा नदी के किनारे बसा मध्य प्रदेश का एक प्रमुख धार्मिक नगर है. हेल्थ मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया के अनुसार मध्य प्रदेश में भी कोरोना वायरस के 7 मामले अब तक सामने आए है. सभी का इलाज जारी है.

Open in App
ठळक मुद्देइस हफ्ते चैत्र नवरात्रि के अलावा चैती छठ पड़ भी रहा है.कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लोकमत भी श्रद्धालुओं से अपील करता है कि वो घर पर ही पूजा-पाठ करें

कोरोना वायरस का खतरा भारत में बढ़ता जा रहा है इसके बावजूद लोग एक जगह इकट्ठा होने से नहीं चूक रहे हैं। उज्जैन के डीएम ने भले ही भूतड़ी अमावस्या पर स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं पर प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन श्रद्धालु इसे मानने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने सख्त रूख अपनाते हुए भूतड़ी अमावस्या पर केडी पैलेस पर सोमवार (23 मार्च) से स्नान के लिए आए लोगों को हटाना पड़ रहा है।

परंपरा अनुसार चैत्र मास की अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या के रूप में श्रद्धालु मनाते हैं। इस दौरान क्षिप्रा के केडी पैलेस स्थित 52 कुंड में स्नान का महत्व बताया जाता है। इस बार कोरोना वायरस से बचाव और सतर्कता के चलते स्नान पर प्रतिबंध जिला दंडाधिकारी शशांक मिश्र ने लगाया है। जिले में लॉक डाउन की स्थिति के बावजूद सोमवार दोपहर से ही श्रद्धालुओं के आगमन का क्रम शुरू होने की जानकारी प्रशासन के पास पहुंची तो प्रशासनिक दल ने नहान के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को हटाने का काम शुरू किया। यहां पूर्व से ही कोटवार एवं पटवारियों को डयूटी पर लगाया गया था। सोमवार को सूचना मिलते ही अधिकारी भी तत्काल केडी पैलेस पहुंचे और श्रद्धालुओं को वापस भेजा गया। इनमें ज्यादातर श्रद्धालु उज्जैन जिले से संबंधित ही बताए गए हैं।

 जिला दंडाधिकारी शशांक मिश्र ने  कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए रविवार को वीडियो अपील जारी कर श्रद्धालुओं से अनुरोध किया था कि वे को कोरोना वायरस  से बचने के लिए 24 मार्च को आ रही भूतड़ी अमावस्या पर स्नान के लिए  उज्जैन के  विभिन्न घाटों पर न पहुंचे  और ना  ही  यात्रा करें। 

उज्जैन शहर के एएसपी रूपेश द्विवेदी ने कहा, दोपहर में कुछ श्रद्धालुओं के केडी पैलेस पहुंचने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हमारे फोर्स ने पहुंचकर उन्हे समझाइश देकर रवाना किया। मंगलवार को भी क्षिप्रा के सभी घाटों पर जवान तैनात रहेंगे। डीएम के आदेश का पालन करवाया जाएगा।

टॅग्स :अमावस्याउज्जैनकोरोना वायरसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग