लाइव न्यूज़ :

Bhojpuri Chhath Songs: इन गीतों के बिना अधूरी है छठ की पूजा, देखें छठी मईया के कुछ फेमस गीत

By मेघना वर्मा | Updated: October 31, 2019 08:34 IST

इस साल छठ का ये पर्व 31 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। 31 अक्टूबर को नहाय-खाए से इस महा-पर्व की शुरूआत हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे छठ पूजा में बहुत सारी रिति-रिवाज को निभाया जाता है।छठ की पूजा पर लोग छठी मईया का गीत भी बेहद पॉपुलर है।

छठ पर्व उत्तर भारत में मनाये जाने वाले कुछ सबसे बड़े पर्वों में से एक है। चार दिनों तक चलने वाली इस पूजा को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। सूर्य देव और छठी मईया की पूजा को हिन्दू धर्म के कुछ सबसे कठिन व्रतों में भी गिना जाता है। जिसकी शुरूआत नहाए-खाए से होती है और दूसरे दिन खरना विधि और फिर अर्घ्य से समाप्ती होती है। 

छठ की पूजा पर लोग छठी मईया का गीत भी बेहद पॉपुलर है। हर साल छठ के त्योहर पर छठ के गानों को सुना जाता है। मान्यता है कि छठ के चार दिन महिलाएं छठी मईया के गीत सुनें तो शुभ होता है। ऐसे में छठ पर हर साल छठी मईया का गाना रिलीज किया जाता है। 

हाल ही में सिंगर और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल का छठ पर गीत रिलीज हुआ है। जो कुछ ही टाइम में वायरल हो गया है। सिर्फ यही नहीं पुराने छठ के गीत भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आप भी इस गाने  को सुनें और छठी मईया की भक्ती में खो जाएं।

भजन गायिका अनुराधा पौडवाल का छठ गीत भी बेहद वायरल हो रहा है।

शारदा सिंह का ये गाना पुराना जरूर है मगर छठ का गीत सोशल मीडिया पर हर साल वायरल हो जाता है

इसके अलावा भी छठ के कुछ गीत लोगों को खूब पसंद आते हैं।

ऐसे पड़ा 'छठ' नाम

छठ का मतलब होता है छह। नेपाली और हिंदी दोनों ही भाषाओं में छठ का मतलब छठवां या छह होता है। छठ का ये त्योहार कार्तिक पूर्णिमा के छठवें दिन मनाया जाता है इसीलिए इस त्योहार को लोग छठ बुलाते हैं।

 

इस साल छठ का ये पर्व 31 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। 31 अक्टूबर को नहाय-खाए से इस महा-पर्व की शुरूआत हो जाएगी। वहीं एक नवंबर को खरना विधी के बाद दो नवंबर को पहला संध्या अर्घ्य और तीन नवंबर को ऊषा अर्घ्य और पारण है। चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में लोग सूर्य देव की उपासना करते हैं। सिर्फ छठ पूजा में बहुत सारी रिति-रिवाज को निभाया जाता है।

टॅग्स :छठ पूजापूजा पाठहिंदू त्योहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग