लाइव न्यूज़ :

Bhai Dooj 2019: भाई दूज आज, जानें टीका लगाने का शुभ मुहूर्त

By मेघना वर्मा | Updated: October 29, 2019 07:17 IST

हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथी को भाई दूज का पर्व उत्तर भारत में धूम-धाम से मनाया जाता है। इस त्योहार का इंतजार भाई-बहनों को हमेशा रहता है। इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश भर में आज भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है।इस दिन हर बहन अपने भाई के माथे पर टीका काढ़ती है और उनकी सलामती की दुआं करती है।

आज देश भर में भाई दूज का पवित्र पर्व मनाया जा रहा है। भाई-बहन का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है। भाई बहन के इसी रिश्ते को मनाने के लिए हर साल भाई-दूज का पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। इसमें ना सिर्फ बहने अपने भाई को तिलत लगाती है बल्कि उनकी सफलता और सुरक्षा की प्रार्थना भी करती हैं।  

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथी को मनाए जाने वाले इस त्योहार का इंतजार भाई-बहनों को हमेशा से रहता है। इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन बहन भाई के माथे पर टीका काढ़ती है। आइए आपको बताते हैं टीका काढ़ने का क्या है सही मुहूर्त-

भाई दूज पर तिलक करने का शुभ मुहूर्त

भाई दूज तिथि – मंगलवार, 29 अक्टूबर 2019भाई दूज तिलक मुहूर्त - 13:11 से 15:23 बजे तक (29 अक्टूबर 2019)द्वितीय तिथि प्रारंभ - 21:07 बजे से (अक्टूबर 2019 )द्वितीय तिथि समाप्त - 21:20 बजे तक (अक्टूबर 2019 )

इन 7 तरीकों से काढ़ें टीका

1. सबसे पहले बहन आटे से चौक बनाइए फिर इस पर भाई को विराजमान कीजिए। 2. भाई की हथेली पर चावल का घोल लगा कर पान, सुपारी, पुष्प इत्यादि रखकर उसके हाथ पर जल गिराइए। 3. अब भाई की आरती उतारक उस पर अक्षक छिड़किए।4. इसके बाद हाथों में कलावा बांध कर माथे पर टीका लगाइए।5. इसके बाद भाई को मिठाई खिलाइए।6. अब बहन भाई की आरती उतार कर भाई यदि बड़ा है तो पैर छूकर आशीर्वाद लें।7. इसके बाद भाईयों को अपनी बहन के साथ मिलकर खाना खाना चाहिए।

भाई दूज के दिन ना करें ये गलतियां

1. भाई दूज के दिन भाई को बहन के हाथ का बना हुआ खाना ही खाना चाहिए। यदि बहन किसी दूसरे शहर में है और उस तक पहुंचना संभव न हो सके तो गाय के समीप बैठकर भोजन करें। 2. भाई दूज के दिन भाई-बहनों को एक-दूसरे से झगड़ा नहीं करना चाहिए।  3. भाई दूज के दिन भाई को बहन के हाथ के बनाए हुए खाने का किसी भी तरह से अपमान या निरादर नहीं करना चाहिए। 4. वहीं बहनों को भाई के दिए तोहफे का निरादन नहीं करना चाहिए। 5. भाई बहन को इस दिन एक-दूसरे से किसी भी तरह का झूठ नहीं बोलना चाहिए। 6. भाई दूज के दिन किसी भी तरह के ताम्सिक भोजन जैसे मांस-मछली या शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। 7. भाई दूज के दिन बहनों को भाई का तिलक करने से पहले कुछ भी ग्रहण नहीं करना चाहिए।  

टॅग्स :भाई दूजहिंदू त्योहारत्योहारपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग