लाइव न्यूज़ :

Vivah Muhurat 2021: शादी का मुहूर्त साल 2021 में किस-किस दिन है, देखिए जनवरी से दिसंबर तक की पूरी लिस्ट

By विनीत कुमार | Updated: January 18, 2021 14:01 IST

Vivah Muhurat in 2021: इस साल लग्न के बहुत कम मुहूर्त हैं। जनवरी-फरवरी में केवल एक-एक दिन का मुहूर्त है। इसके बाद अप्रैल तक इंतजार करना होगा। अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में भी विवाह कोई मुहूर्त नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2021 में विवाह के बहुत कम मुहूर्त, जनवरी-फरवरी में केवल-एक-एक दिनअप्रैल, मई, जून और जुलाई में शादी के कुछ शुभ दिन, इसके बाद नवंबर और दिसंबर में मुहूर्तगुरु और शुक्र के एक साथ नहीं होने के कारण लोगों को करना पड़ रहा है लंबा इंतजार

Vivah Muhurat 2021: नए साल का आगाज हो गया है और इसी के साथ लोग इस साल में सगाई और लग्न के मुहूर्त भी खोजने लगे हैं। साल 2020 में लग्न के कई मुहूर्त थे लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के कारण कई विवाह कार्य नहीं कराए जा सके। हालांकि, साल के आखिर में बड़ी संख्या में देश भर में शादियां हुई।

वहीं, बात साल 2021 के विवाह लग्न मुहूर्त की करें तो इस बार ये शुभ मुहूर्त काफी कम हैं। जनवरी में केवल एक मुहूर्त 18 तारीख को है। इसके बाद सीधे अप्रैल, मई तक का इंतजार करना पड़ेगा। वैसे बीच में बसंत पंचमी का भी पर्व है। इस मौके को भी शादी के शुभ मुहूर्त के तौर पर देखा जाता है। इस बार 16 फरवरी को बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा है। 

आपके घर में भी यदि इस साल कोई शादी-विवाह या सगाई वगैरह का मंगल कार्य होना है अपने पुरोहित से विवाह मुहूर्तों को जरूर चेक करा लें। वैसे, हम आपको उन संभावित दिनों की लिस्ट यहां बता रहे हैं जिस दिन विवाह के मुहूर्त बन रहे हैं।

विवाह के लिए गुरु और शुक्र का होना जरूरी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विवाह के लिए गुरु और शुक्र दो प्रमुख कारक ग्रह है। इस साल की स्थिति को देखें तो 19 जनवरी को गुरु अस्त हो रहे हैं और 16 फरवरी तक इसी स्थिति में रहेंगे। इसके बाद गुरु के उदय होने के दिन 16 फरवरी को शुक्र अस्त हो जाएंगे और 17 अप्रैल को उदय होंगे। 

साल 2021 में शादी के मुहूर्त, जानिए हर महीने के हिसाब से

जनवरी: इस माह में केवल एक दिन ही विवाह का मुहूर्त है। 18 जनवरी को शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है।

फरवरी और मार्च 2021: इन दोनों में महीनों में विवाह का मुहूर्त नहीं है। हालांकि, जैसा हम बता चुके हैं, फरवरी में बसंत पंचमी के दिन विवाह कराया जा सकता है।

अप्रैल: इस महीने में 8 शुभ दिन मौजूद हैं। ये दिन 22 अप्रैल, 24 अप्रैल, 25 अप्रैल, 26, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल हैं।

मई: इस महीने में 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22 ,23, 24, 26, 28, 29 और 30 तारीख शादी के लिए शुभ हैं।

जून: इस महीने में भी लग्न हैं। ये तारीखें 3, 4, 5, 16, 19, 20, 22, 23 और 24 हैं।

जुलाई: इस महीने में केवल पांच दिन लग्न के लिए उपलब्ध हैं। ये 1, 2, 7, 13, 15 तारीख है।

इसके बाद अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में कोई शुभ तारीख शादी के लिए उपलब्ध नहीं है। साल के आखिर में नवंबर और दिसंबर में कुछ दिन जरूर हैं।

नवंबर और दिसंबर: आखिरी दो महीनों की बात करें तो नवंबर में 15, 16, 20 ,21, 28, 29 और 30 तारीख शुभ विवाह के मुहूर्त हैं। वहीं, दिसंबर में 1, 2, 6, 7, 11 और 13 तारीख का मुहूर्त है।

टॅग्स :बसंत पंचमीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग