लाइव न्यूज़ :

Baisakhi 2019: बैसाखी के जोश को बढ़ाकर, पैरों को नाचने के लिए मजबूर कर देंगे ये हिट पंजाबी गीत, दोस्तों से भी लिंक करें शेयर

By गुलनीत कौर | Updated: April 14, 2019 07:18 IST

बैसाखी पर्व को मनाने के पीछे दो खास वजहें हैं - पहला, इस दिन सिख धर्म के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी और दूसरा, किसान इस दिन को अपनी पकी हुई फसल के कटने की खुशी में मनाते हैं। इसलिए पंजाब में कई जगह इस अवसर पर मेले लगते हैं।

Open in App

बैसाखी की बात हो और भंगड़े और ढोल नगाड़ों का जिक्र ना हो, ऐसा हो नहीं सकता। बैसाखी के मौके पर पूरे पंजाब में मेले लगते हैं। ये मेले कई मीलों तक फैले होते हैं। इन मेलों में पारमपरिक गेटों की गूँज से लेकर लोक नृत्य, नाटक और बच्चों के खेलने के लिए झूलों का आयोजन भी होता है। उत्तर भारत समेत देश के कई अन्य हिस्सों और विदेशों में हर साल 14 अप्रैल को बैसाखी का पर्व मनाया जाता है। 

बैसाखी पर पंजाबी लोग भगवान का शुक्रिया अदा करने के लिए सबसे पहले गुरूद्वारे जाते हैं। सुन्दर लिबाज पहनकर घर से निकलते हैं। पंजाब में कई जगह पर लगे मेलों की रौनक का लुत्फ उठाते हैं। लेकिन अगर बैसाखी पर आप इन सभी चीजों से दूर हैं तो क्या गम है। आप जहां भी हैं वहां केवल कुछ मजेदार गीतों को सुनकर बैसाखी का पर्व मना सकते हैं। तो पेश हैं कुछ मजेदार बैसाखी गीत। 

1) सबसे पहले हम आपको प्रसिद्ध पंजाबी गीतकार दिलजीत दोसांझ का बैसाखी का लेटेस्ट गाना सुनाने जा रहे हैं। यह गाना बैसाखी पर्व पर ही आधारित है। यह दिलजीत की हित फिल्म 'सज्जन सिंह रंगरूट' का गाना है। इस गीत को अभी तक 41 लाख से भी अधिक लोग सुन चुके हैं:

2) बैसाखी के मौके पर अगर आप अनगिनत बीट्स का मजा लेना चाहते हैं और खुलकर नाचने का मन है तो ढेर सारे गीतों का यह मिक्स वर्जन जरूर सुनें। आपको इस एक वीडियो में कई सारे पॉपुलर पंजाबी गीत मिलेंगे जो आपको तुरंत थिरकने को मजबूर कर देंगे:

3) पहले वाले गीत से मन ना भरा हो तो एक और गीतों का मैशअप यहां पेश है। इस वीडियो में पंजाबी लगत के कई सारे जाने माने गीतकारों के हित गीत हैं, जिन्हें सुन आपका बैसाखी का मजा दोगुना हो जाएगा:

4) लेटेस्ट गीतों के बाद अब हम आपको बैसाखी के मौके पर कुछ पुराने पंजाबी गीत सुनाएंगे। ये गीत मूल रूप से आपको बैसाखी के पर्व और पजाबी गीतों से जोड़ देंगे। इस वीडियो में आपको कुछ लोक पंजाबी गीत भी सुनने को मिलेंगे। तो करें एन्जॉय:

टॅग्स :बैशाखीसिख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतचार वीर साहिबजादों ने दी थी अविस्मरणीय शहादत 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल