लाइव न्यूज़ :

Badrinath Dham 2025: नोट कर लें तारीख?, कब खुलेंगे बद्रीनाथ कपाट, कब से शुरू होगी चारधाम यात्रा, यहां देखिए शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2025 07:23 IST

Badrinath Dham 2025: पूर्व टिहरी रियासत के महाराजा रहे मनुजेंद्र शाह ने रविवार को बताया कि इस साल श्रद्धालुओं के लिए बदरीनाथ के कपाट चार मई को सुबह छह बजे खोले जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देBadrinath Dham 2025: पूर्व टिहरी राज दरबार में विशेष पूजा अर्चना करके मंदिर खोले जाने का मुहूर्त निकाला गया।Badrinath Dham 2025: ग्रह नक्षत्रों की दशा देखकर भगवान बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि निकाली।Badrinath Dham 2025: बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल एवं अनेक धर्माधिकारी मौजूद थे।

Badrinath Dham 2025: उत्तराखंड में उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष चार मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। पूर्व टिहरी रियासत के महाराजा रहे मनुजेंद्र शाह ने रविवार को बताया कि इस साल श्रद्धालुओं के लिए बदरीनाथ के कपाट चार मई को सुबह छह बजे खोले जाएंगे।

भगवान बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि निकाली

बसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्र नगर स्थित पूर्व टिहरी राज दरबार में विशेष पूजा अर्चना करके मंदिर खोले जाने का मुहूर्त निकाला गया। राज पुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने गणेश पंचांग और चौकी पूजन के बाद मनुजेंद्र शाह की जन्म कुंडली का अध्ययन और ग्रह नक्षत्रों की दशा देखकर भगवान बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि निकाली।

मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल एवं अनेक धर्माधिकारी मौजूद

इस मौके पर मनुजेंद्र शाह के अलावा, उनकी पत्नी और टिहरी से लोकसभा सदस्य माला राज्य लक्ष्मी शाह, बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी, मनुजेंद्र शाह की पुत्री श्रीजा, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल एवं अनेक धर्माधिकारी मौजूद थे।

देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु

हर साल दिवाली के बाद अक्टूबर-नवंबर में शीतकाल में बदरीनाथ सहित चारधामों—केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं जो अगले साल अप्रैल-मई में दोबारा खोले जाते हैं। साल में छह माह चलने वाली यात्रा के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु चारधामों के दर्शन के लिए आते हैं। 

टॅग्स :बद्रीनाथ मन्दिरउत्तराखण्डChar Dham Yatra
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग