लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारीयां जोरों पर; निकाली गई झांकियां, इस दिवाली रामनगरी में रहेगी ये खासियत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 11, 2023 13:06 IST

14 साल के वनवास से भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की घर वापसी का पूरा एपिसोड दिवाली की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम में दोहराया जाएगा।

Open in App

अयोध्या: हिंदू धर्म में भव्य रूप से मनाया जाने वाला दिवाली का त्योहार बस एक दिन बाद आने वाला है और ऐसे में अयोध्या में तैयारियां जोरों पर हैं। लगभग 24 लाख मिट्टी के दीयों से सजी उत्तर प्रदेश की अयोध्या शनिवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव आयोजित करने के लिए तैयार है। राम मंदिर क्षेत्र में 2017 से उत्सव का आयोजन किया जा रहा है और हर साल एक नया रिकॉर्ड बनता है।

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं और 51 घाटों पर 24 लाख से अधिक दीये लगाए गए हैं, जो दिवाली की पूर्व संध्या पर शहर को रोशन करेंगे। आज सुबह समारोह के दौरान एक शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई। यात्रा में रामायण पर आधारित सोलह झांकियाँ शामिल हुईं।

अयोध्या में भगवान भगवान राम की जीवन कहानी को दर्शाने वाली सैंड आर्ट भी बनाई गई है। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक ने कहा कि इस साल के दीपोत्सव में एक नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम में 50 से अधिक देशों के दूत शामिल होंगे। अगर पटाखे फोड़ने से कोई घटना घटती है तो सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर हैं।

इस बीच, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यह भी कहा कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों से राम लीला कलाकारों के साथ-साथ कई अन्य दीपोत्सव कार्यक्रम से पहले शहर में मेहमानों का आगमन हो चुका है।

टॅग्स :दिवालीअयोध्याउत्तर प्रदेश समाचारहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना