लाइव न्यूज़ :

गुरुवार को इन कामों से बचें, दूर हो जाएगी आर्थिक तंगी, जानें ये जरूरी बातें

By गुणातीत ओझा | Updated: July 2, 2020 13:22 IST

गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की स्तुति की जाती है, इससे जुड़ी हुई कुछ मान्यताएं हैं जिसके अनुसार कुछ ऐसे काम बताए गए हैं, जो इस दिन नहीं करने चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देहिन्दू धर्म में सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी देवता या भगवान को समर्पित हैं। आज गुरुवार का दिन भागवान विष्णु को समर्पित होता है।आज के दिन कुछ ऐसे काम होते हैं जिसे करने से बचना चाहिए, इसका प्रभाव अच्छा नहीं होता और इससे नकारात्मकता फैलती है।

Thursday Pooja Vidhi: हिन्दू धर्म में सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी देवता या भगवान को समर्पित हैं। आज गुरुवार का दिन भागवान विष्णु को समर्पित होता है। पौराणिक कहानियों में भी इसका उल्लेख मिलता है कि छोटी-छोटी चीजें हमारे जीवन को कैसे प्रभावित कर सकती है। आज के दिन कुछ ऐसे काम होते हैं जिसे करने से बचना चाहिए, इसका प्रभाव अच्छा नहीं होता और इससे नकारात्मकता फैलती है। आइये आपको बताते हैं आज गुरुवार के दिन किन कामों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए... 

इन कामों से बचें 

कपड़े धोना, पोंछा लगाना, कबाड़ बाहर निकलना आदि आपके बृहस्पति ग्रह पर प्रभाव डालता है। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि हमारे घर की दिशा ईशान कोण जिसका गुरु बृहस्पति ग्रह होता है। साथ ही इस दिशा का संबंध परिवार के बच्चों, शिक्षा और धर्म का होता है। इसलिए ये काम नहीं करना चाहिए। नहीं तो आपकी संतान, शिक्षा और धर्म पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।

महिलाओं को बाल नहीं धुलना चाहिए

आज के दिन महिलाओं को बाल नहीं धोना चाहिए, क्योंकि महिलाओं की जन्मकुंडली में बृहस्पति पति का कारक होता है। साथ ही संतान का भी कारक होता है। जिसके कारण इस दिन बाल धोने से बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है। जिससे शुभ काम होने में अड़चन आती है और हमेशा बीमारी बनी रहती है। बाल भी नहीं कटवाना चाहिए जिसका असर संतान और पति के जीवन पर पड़ता है। उनकी उन्नति बाधित होती है।

जानवरों को नहीं मारना चाहिए

जानवरों और पक्षियों को भी भगवान ने बनाया है। उन्हें मारने से न सिर्फ पाप लगता है बल्कि इससे आने वाले जन्मों में भी दुख झेलना पड़ सकता है। जानवरों को कभी नहीं मारना चाहिए। चाहे दिन कोई भी हो। आप गुरुवार के लिए जानवरों को रोटी खिलाने के साथ प्रण ले सकते हैं कि आप उनपर कभी अत्याचार नहीं करेंगे।

काला वस्त्र न पहनें 

आज के दिन आप काले रंग के वस्त्र न पहनें बल्कि पीले रंग के कपड़ें पहनें इससे आपके अंदर सकारात्मकता का संचार होगा। आप शनिवार के दिन काले वस्त्र पहन सकते हैं। 

गुरुवार पूजन विधि 

गुरुवार के दिन सुबह स्नान कर विष्णु भगवान की पूजा करें। पूजन में पीली वस्तुएं, पीले फूल, चने की दाल, मुनक्का, पीली मिठाई, पीले चावल और हल्दी चढ़ाएं। इस दिन केले के पेड़ की भी पूजा की जाती है। कथा पढ़ते और पूजन के समय सच्चे मन से मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें। जल में हल्दी डालकर केले के पेड़ पर चढ़ाएं और केले की जड़ में चने की दाल और मुनक्का चढ़ाएं। इसके पास ही दीपक जलाकर पेड़ की आरती करें। गुरुवार के व्रत में दिन में एक समय ही भोजन करना चाहिए। पूजन के बाद भगवान गुरुवार की कथा सुननी चाहिए।

टॅग्स :भगवान विष्णुधार्मिक खबरेंप्रदोष व्रत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू हो रहे होलाष्टक? इस अवधि तक रहेगा अशुभ समय; जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू होगा होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें

पूजा पाठ31 दिसंबर की एकादशी क्यों है खास? जानिए व्रत, पारण और पुण्य का महत्व

पूजा पाठEkadashi 2026 List: नए साल की पहली एकादशी कब है? यहां देखें 2026 में पड़ने वाली सभी एकादशी व्रत की तिथि

पूजा पाठTulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के लिए ये हैं 7 भोग जो सौभाग्य की देते हैं फुल गारंटी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य