लाइव न्यूज़ :

April 2022 Vrat Festivals List: अप्रैल में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी और बैसाखी सहित पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2022 15:59 IST

April 2022 Vrat Festivals List: अप्रैल में कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार आने वाले हैं। आइए देखते हैं अप्रैल माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की लिस्ट-

Open in App

April Calendar 2022: अप्रैल माह में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार आएंगे। हिंदू धर्म में हर माह कई व्रत और त्योहार आते हैं। 1 अप्रैल को चैत्र अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म पितृ तर्पण के लिए यह अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान के बाद दान पुण्य के कार्य किए जाते हैं। इसके बाद 2 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि व्रत शुरू हो जाएंगे, ये व्रत 10 अप्रैल तक चलेंगे। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की विशेष आराधना की जाती है। 

इस बीच 10 अप्रैल को राम नवमी का पर्व भी मनाया जाएगा। यह तिथि भगवान श्रीराम के जन्म के रूप में जानी जाती है। अप्रैल माह में ही हिंदू नववर्ष का प्रारंभ होगा। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष प्रारंभ होता है। नए साल के उपलक्ष्य में गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाएगा। राम नवमी के बाद 12 अप्रैल को कामदा एकादशी व्रत रखा जाएगा। हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके बाद 14 अप्रैल को बैसाखी का पर्व मनाया जाएगा। 

रबी की फसल तैयार हो जाने की खुशी में उत्तर भारत में खासकर पंजाब, हरियाणा में यह त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। किसान भांगड़ा और गिद्धा नृत्य करके इस त्योहार को मनाते हैं। इसी दिन मेष संक्रांति भी मनाई जाएगी। मेष राशि में सूर्य के प्रवेश से सौर वर्ष प्रारंभ होगा। इसी तरह अप्रैल में कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार आने वाले हैं। आइए देखते हैं अप्रैल माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की लिस्ट-

अप्रैल के मुख्य व्रत-त्योहार (April Calendar 2022 Vrat Tyohar List)

1 अप्रैल - स्नानदान अमावस्या2 अप्रैल - गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रारंभ, बैठकी, चंद्रदर्शन, युगादी, झूलेलाल जयंती3 अप्रैल - सिंधारा दोज4 अप्रैल - सौभाग्य सुंदरी, गणगौर तीज5 अप्रैल- विनायकी चतुर्थी व्रत6 अप्रैल - स्कंद षष्ठी7 अप्रैल - यमुना छठ9 अप्रैल - दुर्गाष्टमी, महाष्टमी व्रत10 अप्रैल- श्रीराम नवमी, जवारे विसर्जन12 अप्रैल- कामदा एकादशी व्रत13 अप्रैल - वामन द्वादशी14 अप्रैल - बैसाखी, महावीर जयंती, प्रदोष व्रत, मेष संक्रांति15 अप्रैल - बैसाख प्रारंभ, रेणुका चतुर्दशी16 अप्रैल- हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत17 अप्रैल - ईस्टर18 अप्रैल- आसों दोज19 अप्रैल - गणेश चतुर्थी व्रत26 अप्रैल- वरुथिनी एकादशी व्रत28 अप्रैल- प्रदोष व्रत29 अप्रैल- मासिक शिवरात्रि30 अप्रैल- अमावस्या

टॅग्स :हिंदू त्योहारचैत्र नवरात्रिबैशाखी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल