लाइव न्यूज़ :

Apara Ekadashi 2022 Date: अपरा एकादशी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व

By रुस्तम राणा | Updated: May 21, 2022 14:15 IST

इस बार अपरा एकादशी व्रत 26 मई गुरुवार को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि जो कोई भक्त अपरा एकादशी व्रत को विधि-विधान के साथ सच्चे मन से करता है उसकी समस्त प्रकार की मनोकामनाएं पू्र्ण हो जाती हैं।

Open in App

Apara Ekadashi 2022: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत भगवान विष्णु जी की कृपा पाने के लिए रखा जाता है। यह तिथि जगत के पालनहार श्री हरि को समर्पित होती है। हर माह में दो बार एकादशी व्रत किया जाता है, जिन्हें अलग-अलग नामों से जाना जाता है। ऐसे ही ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी का व्रत किया जाता है। शास्त्रों में इसे अचला एकादशी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। इस बार अपरा एकादशी व्रत 26 मई गुरुवार को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि जो कोई भक्त अपरा एकादशी व्रत को विधि-विधान के साथ सच्चे मन से करता है उसकी समस्त प्रकार की मनोकामनाएं पू्र्ण हो जाती हैं। आइए जानते हैं इस व्रत की पूजा विधि और महत्व और मुहूर्त के मुहूर्त के बारे में। 

अपरा एकादशी मुहूर्त

एकादशी तिथि प्रारंभ - 25 मई, बुध‌वार की सुबह 10:32 बजेएकादशी तिथि समाप्त - 26 मई, गुरुवार की सुबह 10:54 बजे व्रत पारण मुहूर्त - 27 मई, शुक्रवार की सुबह 05:25 बजे से सुबह 08:10 बजे तक

अपरा एकादशी व्रत विधि

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करके व्रत का संकल्प लें। पूजा स्थल भगवान विष्णु की मूर्ति पूजा चौकी पर स्थापित करे।विष्णु जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। भगवान विष्णु की आरती के बाद भोग लगाएं। अपरा एकादशी व्रत की कथा पढ़ें या सुनें। विष्णु भगवान के भोग में तुलसी जरूर चढ़ाएं।रात्रि को भगवान विष्णु जी की पूजा के पश्चात फलाहार करें अगले दिन पारण के लिए शुभ मुहूर्त में व्रत खोलें। उसके बाद ब्राह्मण को भोजन कराकर खुद भी भोजन करें।

अपरा एकादशी व्रत का महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, अपरा एकादशी के दिन अनजाने में हुई गलतियों और पापों को नष्ट के लिए भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस एकादशी का व्रत करने से मुनष्‍य के जीवन के जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। अपरा एकादशी पर विष्णु यंत्र की पूजा अर्चना करने का भी महत्व है। इस एकादशी पर श्रद्धालु पूरा दिन व्रत धारण कर शाम के समय भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करते हैं। अपरा एकादशी पर विधि-विधान से पूजा अर्चना करने से भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त हो सकती है।

टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू हो रहे होलाष्टक? इस अवधि तक रहेगा अशुभ समय; जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू होगा होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठJanuary 2026 Vrat-Tyohar List: इस माह लोहड़ी, मकर संक्रांति, वसंत पंचमी समेत आएंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग