लाइव न्यूज़ :

श्रावण पूर्णिमा पर हेलिकाप्टर से छड़ी मुबारक को अमरनाथ गुफा ले जाने की तैयारी, करीब दो दर्जन लोग जाएंगे

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 10, 2021 15:08 IST

प्रशासन की ओर से पवित्र छड़ी मुबारक को ले जाने की हो रही तैयारियों में हेलिकाप्टरों से करीब दो दर्जन लोगों को ही अमरनाथ गुफा तक ले जाने का प्रबंध किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमरनाथ गुफा में 22 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन छड़ी मुबारक को किया जाएगा स्थापितहर साल यात्रा के संपन्न होने पर इसे स्थापित किया जाता है, इस बार कोरोना की वजह से श्रद्धालु यात्रा नहीं कर सके

जम्मू: कोरोना के कारण दूसरी बार अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई थी लेकिन यात्रा की प्रतीक पवित्र छड़ी मुबारक को अमरनाथ गुफा में 22 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन जरूर स्थापित किया जाएगा ताकि यात्रा को सांकेतिक तौर पर संपन्न करवाया जा सके।

इसकी पुष्टि अमरनाथ यात्रा के महंत दीपेंद्र गिरि ने भी की है जिनका कहना था कि पवित्र छड़ी मुबारक 22 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन श्री अमरनाथ गुफा में पहुंचेगी और वहां सभी धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रों और पूजा अर्चना से संपन्न किए जाएंगे।

इसके बाद भगवान आशुतोष (भगवान शिव के कई नामों में से एक) से कोरोना संकट से निजात दिलाने की प्रार्थना भी करेंगे। महंत दीपेंद्र गिरि ने एक संदेश में यात्रा की प्राचीन परंपरा और इतिहास से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा करीब 150 साल पुरानी है।

प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों में हेलिकाप्टरों से करीब दो दर्जन लोगों को ही गुफा तक ले जाने का प्रबंध किया जा रहा है। जानकारी के लिए गुफा में यात्रा का प्रतीक पवित्र हिमलिंग पिघल कर करीब चार फुट का रह चुका है। इस बार यात्रा के लिए तैयारियां तो की गई थीं परंतु कोरोना के बढ़ जाने के कारण यात्रा को स्थगित कर देना पड़ा है।

अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने 21 जून को वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू करने को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी। बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए इस साल वार्षिक अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया था। हालांकि कई दिनों तक इस पर चर्चा चली थी। जिसमें भक्तों के लिए नियमों को बनाया गया था। सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई थी। कैंपों को लगाया गया था। आधार शिविर को तैयार किया गया था।

भक्तों के लिए सभी इंतजाम किए गए थे क्योंकि अंतिम समय तक यही बात कही जा रही थी कि प्रतिदिन पांच सौ भक्तों को जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए कठुआ में कैंप बनाया गया। तमाम इंतजाम किए गए थे लेकिन बोर्ड की तरफ से कई दिनों तक कोई फैसला नहीं लिया गया। 

बाद में 21 जून को एकदम से बोर्ड की तरफ से यात्रा को ना चलाने का फैसला लिया गया था। प्रशासन की तरफ से कहा गया था कि सिर्फ पवित्र छड़ी मुबारक को जाने की अनुमति है और ये पूरे रीति रिवाज से हर साल की तरह पूजा अर्चना होगी और उसके बाद इस साल की यात्रा को समाप्त कर दिया जाएगा।

टॅग्स :अमरनाथ यात्रासावनभगवान शिवहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग