लाइव न्यूज़ :

हिमाचल की किन्नर कैलाश यात्रा है अनोखी, दिन में कई बार रंग बदलता है यहां का शिवलिंग

By मेघना वर्मा | Updated: July 11, 2018 11:47 IST

किन्नर कैलाश के बारे में अनेक मान्यताएं भी प्रचलित हैं। कुछ विद्वानों के विचार में महाभारत काल में इस कैलाश का नाम इन्द्रकीलपर्वत था, जहां भगवान शंकर और अर्जुन का युद्ध हुआ था।

Open in App

कैलाश मानसरोवर यात्रा तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन बहुत कम ही लोग हैं जिन्होंने सावन में होने वाले किन्नर कैलाश यात्रा के बारे में सुना होगा। तिब्बत स्थित कैलाश मानसरोवर के बाद किन्नर कैलाश को ही दूसरा सबसे बड़ा कैलाश पर्वत माना जाता है। सावन का महीना शुरू होते ही यहां पर बाबा के भक्तों का सैलाब लगना शुरू हो जाता है। हिमाचल प्रदेश की इस जगह को सबसे खतरनाक भी कहा जाता है। किन्नर कैलाश सदियों से हिंदू व बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए आस्था का केंद्र है। इस यात्रा के लिए देश भर से लाखों भक्त किन्नर कैलाश के दर्शन के लिए आते हैं। किन्नर कैलाश पर प्राकृतिक रूप से उगने वाले ब्रह्म कमल के हजारों पौधे देखे जा सकते हैं।

सतलज नदी पार करके पूरा होता है सफर

भगवान शिव की तपोस्थली किन्नौर के बौद्ध लोगों और हिंदू भक्तों की आस्था का केंद्र किन्नर कैलाश समुद्र तल से 24 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। हर साल सैकड़ों शिव भक्त जुलाई व अगस्त में जंगल व खतरनाक रास्ते से हो कर किन्नर कैलाश पहुंचते हैं। किन्नर कैलाश की यात्रा शुरू करने के लिए भक्तों को जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 स्थित पोवारी से सतलुज नदी पार कर तंगलिंग गाव से हो कर जाना पड़ता है। 

ये भी पढ़ें - रथ यात्रा 2018:कोई कहता है चमत्कार तो किसी के लिए है अजूबा, जगरन्नाथ मंदिर की ये हैं 6 हैरान करने वाली बातें

पार्वती कुंड में सिक्का डालने से होती है मन की मुराद पूरी

गणेश पार्क से करीब पाच सौ मीटर की दूरी पर पार्वती कुंड है। इस कुंड के बारे में मान्यता है कि इसमें श्रद्धा से सिक्का डाल दिया जाए तो मुराद पूरी होती है। लोग इस कुंड में नहाने के बाद करीब 24 घंटे की चढ़ाई के बाद किन्नर कैलाश स्थित शिवलिंग के दर्शन करने पहुंचते हैं। 

1993 से शुरू हुई यात्रा

1993 से पहले इस स्थान पर आम लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध था। 1993 में पर्यटकों के लिए खोल दिया गया, जो 24000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां 40 फीट ऊंचे शिवलिंग हैं। यह हिंदू और बौद्ध दोनों के लिए पूजनीय स्थल है। इस शिवलिंग के चारों ओर परिक्रमा करने की इच्‍छा लिए हुए भारी संख्‍या में श्रद्धालु यहां पर आते हैं।

पौराणिक महत्व

किन्नर कैलाश के बारे में अनेक मान्यताएं भी प्रचलित हैं। कुछ विद्वानों के विचार में महाभारत काल में इस कैलाश का नाम इन्द्रकीलपर्वत था, जहां भगवान शंकर और अर्जुन का युद्ध हुआ था और अर्जुन को पासुपातास्त्रकी प्राप्ति हुई थी। यह भी मान्यता है कि पाण्डवों ने अपने बनवास काल का अन्तिम समय यहीं पर गुजारा था। किन्नर कैलाश को वाणासुर का कैलाश भी कहा जाता है। 

ये भी पढ़ें - योगिनी एकादशी: श्रीकृष्ण ने बताया था इस एकादशी का महत्व, जानें व्रत कथा, पूजा विधि

रंग बदलता है शिवलिंग

यहां के शिवलिंग की जो खास बात है वह यह की दिन में कई बार यह रंग बदलता है। सूर्योदय से पूर्व सफेद, सूर्योदय होने पर पीला, मध्याह्न काल में यह लाल हो जाता है। इसके बाद फिर क्रमश: पीला, सफेद होते हुए संध्या काल में काला हो जाता है। इसके बदलते रंग का रहस्य आज तक कोई नहीं समझ पाया है। कुछ लोगों का मत है कि यह एक स्फटिकीय रचना है और सूर्य की किरणों के विभिन्न कोणों में पड़ने के साथ ही यह चट्टान रंग बदलती नजर आती है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना