लाइव न्यूज़ :

Akshaya Tritiya 2023: सोने की कीमत कम होने से बिक्री में उछाल की उम्मीद, जानिए आज 22 कैरेट सोने की कीमत क्या!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2023 14:28 IST

Akshaya Tritiya 2023: अखिल भारतीय रत्न और आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) के चेयरमैन संयम मेहरा ने बताया, “सुबह से ही अच्छी भीड़ है। 22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर लगभग 56,500 रुपये होने से बहुत सकारात्मक असर पड़ा है।”

Open in App
ठळक मुद्देआभूषण की दुकानों पर भी सुबह से ही भारी भीड़ देखी जा रही है।दिन चढ़ते-चढ़ते भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।लोग नए खासकर हल्के आभूषण खरीद रहे हैं और पहले से बुक किए आभूषण भी उठा रहे हैं।

Akshaya Tritiya 2023: सोने की कीमतों में हाल में आई गिरावट से अक्षय तृतीया पर इसकी बिक्री में उछाल की उम्मीद है। आभूषण की दुकानों पर भी सुबह से ही भारी भीड़ देखी जा रही है।

अखिल भारतीय रत्न और आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) के चेयरमैन संयम मेहरा ने बताया, “सुबह से ही अच्छी भीड़ है। 22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर लगभग 56,500 रुपये होने से बहुत सकारात्मक असर पड़ा है।” उन्होंने कहा कि लोग नए खासकर हल्के आभूषण खरीद रहे हैं और पहले से बुक किए आभूषण भी उठा रहे हैं।

दिन चढ़ते-चढ़ते भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस साल पांच से 33 ग्राम तक के आभूषण और 1-2 ग्राम के सिक्कों की बहुत बिक्री हो रही है। हालमार्किंग के बाद इस साल सिक्कों से ज्यादा आभूषणों की ओर रुझान देखा जा रहा है।

मेहरा ने कहा, “इस साल अक्षय तृतीया पर हम 17-18 टन के व्यापार की उम्मीद करते हैं। पिछले साल अक्षय तृतीया के तुरंत बाद शादियों का मौसम शुरू होने के कारण लोगों ने शादी वाले आभूषणों की खरीदारी बहुत की थी।” 

टॅग्स :अक्षय तृतीयासोने का भावचांदी के भावमुंबईकोलकातादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग