Aja Ekadashi 2019: अजा एकादशी व्रत आज, नहीं खाना चाहिए चावल, इन 7 बड़ी बातों का भी रखें ध्यान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 26, 2019 07:48 AM2019-08-26T07:48:27+5:302019-08-26T11:13:04+5:30

Aja Ekadashi 2019: अजा एकादशी का व्रत आज है। यह व्रत हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को किया जाता है। एकादशी व्रत में भगवान विष्णु की पूजा का विधान है।

Aja Ekadashi 2019 vrat date 26th August significance and things to take care | Aja Ekadashi 2019: अजा एकादशी व्रत आज, नहीं खाना चाहिए चावल, इन 7 बड़ी बातों का भी रखें ध्यान

अजा एकादशी व्रत में रखें कुछ खास बातों का ध्यान

Highlightsअजा एकादशी का व्रत भाद्रपद के कृष्ण पक्ष में किया जाता हैएकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होते हैं, हर महीने पड़ते हैं दो एकादशी व्रत

Aja Ekadashi 2019: भगवान विष्णु को समर्पित अजा एकदाशी व्रत आज है। हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाने वाला यह व्रत हजारों साल पुराना है। मान्यता है कि इसे राजा हरिश्चंद्र ने भी किया था और इसे व्रत के फलस्वरूप न केवल उन्हें अपना खोया हुआ राजपाठ मिला बल्कि उनका मृत पुत्र भी जीवित हो उठा था। कहते हैं कि अजा एकादशी को करने से अश्वमेघ यज्ञ जैसा फल मिलता है। यही नहीं इस व्रत को करने से मिलने वाला फल एक हजार गोदान करने के समान है।

Aja Ekadashi 2019: अजा एकादशी पर इन बातों का रखें ध्यान

1. अजा एकादशी पर रात्रि जागरण का बहुत महत्व है। इसलिए भक्तों को इस व्रत के मौके पर पूरी रात जागकर भगवान विष्णु की अराधना करनी चाहिए।

2. एकादशी के दिन विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा साधक को मिलती है।

3. व्रत के अगले दिन ब्राह्मणों को भोजन कराने के बाद ही अपना व्रत तोड़े और भोजन करें।

4. एकादशी के दिन चावल नहीं खाया जाना चाहिए और मांस-मदिरा से दूर रहना चाहिए।

5. अजा एकादशी के दिन किसी भी पेड़ की डाली नहीं तोड़े। साथ ही इस दिन किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करनी चाहिए। अजा एकादशी के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और किसी भी प्रकार से मन में द्वेष या क्रोध से बचें। 

6. इस व्रत के दौरान दूसरों की निंदा करने से बचे। अन्न खाना इस व्रत में वर्जित माना जाता है और साधक को उपवास करना चाहिए।

7. अजा एकादशी व्रत में दशमी की रात को मसूर की दाल नहीं खानी चाहिए। साथ ही चने या फिर चने के आटे से बनी चीजों को खाना चाहिए। शहद खाने से भी बचना चाहिए।

English summary :
Aja Ekadashi 2019: Aja Ekadashi fast dedicated to Lord Vishnu is today. This fast, which is celebrated on Ekadashi of Krishna Paksha of Bhadrapada month.


Web Title: Aja Ekadashi 2019 vrat date 26th August significance and things to take care

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे