लाइव न्यूज़ :

आज है अजा एकादशी, जानें व्रत विधि और महत्व, तुलसी माला के इस एक उपाय से संवर जाएगा भविष्य

By गुलनीत कौर | Updated: September 6, 2018 12:16 IST

Aja Ekadashi 2018: एकादशी पर पीले वस्त्र, पीले रंग की खाने की चीजें, पीली वस्तुओं का गरीबों और ब्राह्मण में दान करें

Open in App

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज यानी 6 सितंबर को 'अजा एकादशी' है। वर्ष की 24 एकादशियों की तरह ही इस एकादशी का भी अपना महत्व है और इसके पीछे एक कहानी है। अजा एकादशी पर लोग व्रत करते हैं, भगवान विष्णु या विष्णु के स्वरूप की पूजा करते हैं और व्रत संबंधी दान-पुण्य करते हैं। पंचांग के अनुसार 5 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर ही एकादशी तिथि प्रारंभ हो गई थी, परंतु सूर्योदय 6 सितंबर को होने की वजह से व्रत आज के दिन का ही रखा गया है।

अजा एकादशी महत्व

ज्योतिषियों के अनुसार चूकी हर एकादशी भगवान विष्णु के व्रत और पूजन से जुड़ी होती है और गुरूवार को विष्णु का ही दिन माना जाता है, इसलिए अजा एकादशी का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। मान्यता यह भी है कि इस एकादशी का व्रत करने से अशुभ प्रभावों को दूर किया जा सकता है। 

अजा एकादशी व्रत कथा

अजा एकादशी का व्रत करने से धन का सुख प्राप्त होता है। एक पौराणिक कथा के अनुसार सत्यवादी राजा हरीश्चन्द्र ने जब अपना धन-सुख सब खो दिया था, तब अजा एकादशी का पूर्ण विधि-विधान से व्रत करने के बाद उन्हें अपना राज-पाट वापस मिला था।

अजा एकादशी व्रत विधि

अजा एकादशी का व्रत करने के लिए सुबह जल्दी उठाकर, शरीर पर तिल और मिट्टी का लेप लगाया जाता है। इसके बाद स्नान करके साफ वस्त्र पहने जाते हैं। दिनभर केवल फलाहार का सेवन किया जाता है और शाम को लक्ष्मी-नारायाण की पूजा की जाती है। पूजा में दीप-धूप, फूल, वस्त्र, फल, प्रसाद आदि अर्पित किया जाता है। अगले दिन सूर्योदय के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करके व्रत का पारण किया जाता है।

ये भी पढ़ें: 6 सितंबर को धनु राशि में मार्गी हो रहे हैं शनि देव, 4 राशियों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ

एकादशी पर करें ये उपाय, मिलेगा पुण्य

1. एकादशी पर पीले वस्त्र, पीले रंग की खाने की चीजें, पीली वस्तुओं का गरीबों और ब्राह्मण में दान करें2. व्रत कर रहे हैं या नहीं, लेकिन भगवान विष्णु को एकादशी के दिन खीर का भोग अवश्य लगाएं3. भगवान विष्णु के किसी भी मंत्र का जाप करें और उन्हें तुलसी की माला अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से वे प्रसन्न होते हैं4. भगवान विष्णु को कमल का फूल प्रिय है, इसदिन मंदिर जा कर भगवान कृष्ण या भगवान राम की मूर्ति पर कमल का फूल चढ़ाएं5. मन की किसी इच्छा को पूरा करना चाहते हैं तो किसी भी कादशी पर भगवान विष्णु को इत्र चढ़ाएं। ऐसा करने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं

टॅग्स :हिंदू त्योहारभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग