लाइव न्यूज़ :

Ahoi Ashtami Aarti: पढ़ें अहोई अष्टमी की महा-आरती, अहोई माता देंगी संतान को लम्बी आयु का वरदान

By मेघना वर्मा | Updated: October 21, 2019 11:14 IST

Ahoi Ashtami Aarti In Hindi: कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन अहोई माता की पूजा करने से संतान को लम्बी उम्र का वरदान मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल अहोई अष्टमी 21 अक्टूबर को पड़ी है। अहोई अष्टमी को कालाष्टमी भी कहते हैं।

देश भर में आज अहोई अष्टमी का व्रत मनाया जा रहा है। महिलाएं अपनी संतान की लम्बी उम्र और उनके भविष्य के लिए व्रत करती हैं। इस अष्टमी पर महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत रखकर अहोई माता से अपने संतान की सलामती के लिए प्रार्थना करती हैं। रात में तारों की छांव में पूजा करती हैं। साथ ही तारों को अर्घ्य देने के बाद ही कुछ अन्न-जल ग्रहण करती हैं। 

कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन अहोई माता की पूजा करने से संतान को लम्बी उम्र का वरदान मिलता है। सिर्फ यही नहीं जिन महिलाओं के संतान को नहीं होते उन्हें भी अहोई माता का व्रत करना चाहिए और उनसे संतान प्राप्ति का वरदान मांगना चाहिए।

अहोई माता की पूजा हर जातक को अपनी राशि के अनुसार भी करना चाहिए । मगर पूरी विधि विधान से पूजा करने के बाद अहोई माता का व्रत करना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको यहां अहोई माता की आरती बताने जा रहे हैं। जिन्हें पूजा के बाद आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

अहोई अष्टमी व्रत की आरती:

जय अहोई माता, जय अहोई माता!तुमको निसदिन ध्यावत हर विष्णु विधाता। टेक।।

ब्राह्मणी, रुद्राणी, कमला तू ही है जगमाता।सूर्य-चंद्रमा ध्यावत नारद ऋषि गाता।। जय।।

माता रूप निरंजन सुख-सम्पत्ति दाता।।इंदिरा गांधी के विषय में 9 रोचक तथ्य

जो कोई तुमको ध्यावत नित मंगल पाता।। जय।।

तू ही पाताल बसंती, तू ही है शुभदाता।कर्म-प्रभाव प्रकाशक जगनिधि से त्राता।। जय।।

जिस घर थारो वासा वाहि में गुण आता।।कर न सके सोई कर ले मन नहीं धड़काता।। जय।।

तुम बिन सुख न होवे न कोई पुत्र पाता।खान-पान का वैभव तुम बिन नहीं आता।। जय।।

शुभ गुण सुंदर युक्ता क्षीर निधि जाता।रतन चतुर्दश तोकू कोई नहीं पाता।। जय।।

श्री अहोई मां की आरती जो कोई गाता।उर उमंग अति उपजे पाप उतर जाता।।

ये है शुभ पूजा मुहूर्त

पूजा का समय- 21 अक्टूबर 2019 को शाम 05:45 बजे से 07:02 बजे तकइस साल तारों के दिखने का समय- शाम 06:10 बजेचंद्रोदय- 21 अक्तूबर 2019 को रात्रि 11:46अष्टमी तिथि प्रारम्भ- 21 अक्तूबर 2019 को प्रातः 6:44 बजेअष्टमी तिथि समाप्त- 22 अक्तूबर 2019 को प्रातः 5:25 बजे 

टॅग्स :अहोई अष्टमीपूजा पाठहिंदू त्योहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल