लाइव न्यूज़ :

मणिनगर स्वामीनारायण गादी संस्थान के प्रमुख पुरुषोत्तमप्रियदासजी महाराज का निधन

By गुणातीत ओझा | Updated: July 16, 2020 14:07 IST

अहमदाबाद के मणिनगर स्वामीनारायण गादी संस्थान के आचार्य पुरुषोत्तमप्रियदासजी स्वामी महाराज की तबीयत पिछले 11 दिनों से खराब चल रही थी। उन्होंने आज गुरुवार को अहमदाबाद के सीम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Open in App
ठळक मुद्देआचार्य पुरुषोत्तमप्रियदासजी स्वामी महाराज की तबीयत पिछले 11 दिनों से खराब चल रही थी।उन्होंने आज गुरुवार को अहमदाबाद के सीम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।

अहमदाबाद। स्वामीनारायण पंथ की एक शाखा के प्रमुख पुरुषोत्तमप्रियदासजी महाराज का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। इसका मंदिर गुजरात में यहां मणिनगर इलाके में स्थित है। मंदिर ने एक बयान में बताया कि ‘मणिनगर श्री स्वामीनारायण गादी संस्थान’ के प्रमुख पुरुषोत्तमप्रियदासजी महाराज ने बृहस्पतिवार सुबह यहां एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 78 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आचार्य श्री पुरुषोत्तमप्रियदासजी स्वामी श्री महाराज के पास ज्ञान का भंडार था। उन्होंने सामुदायिक सेवा, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। मैं कई बार उनसे हुई बातचीत को कभी नहीं भूलूंगा। ओम शांति।’’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘हम समाज की उत्कृष्ट सेवा के लिए आचार्य श्री पुरुषोत्तमप्रियदासजी स्वामी श्री महाराज को हमेशा याद करेंगे। उन्होंने मानवीय पीड़ा को कम करने के लिए कड़ी मेहनत की। न केवल भारत बल्कि दुनियाभर में असंख्य लोग उन्हें याद करेंगे।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने आध्यात्मिक गुरू के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री स्वामीनारायण गादी संस्थान के आध्यात्मिक गुरू पुरुषोत्तमप्रियदासजी स्वामी श्री के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक जताते हुए उनके द्वारा मानवीय पीड़ा को दूर करने के लिए किए गए कार्यों को याद किया। अहमदाबाद स्थित श्री स्वामीनारायण गादी संस्थान की वेबसाइट के अनुसार स्वामी श्री महाराज का बृहस्पतिवार को निधन हुआ। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘हम समाज की उत्कृष्ट सेवा के लिए आचार्य श्री पुरुषोत्तमप्रियदासजी स्वामी श्री महाराज को हमेशा याद करेंगे। उन्होंने मानवीय पीड़ा को कम करने के लिए कड़ी मेहनत की। न केवल भारत बल्कि दुनियाभर में असंख्य लोग उन्हें याद करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि स्वामी श्री महाराज के पास ज्ञान का भंडार था। मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने सामुदायिक सेवा, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। मैं कई बार उनसे हुई बातचीत को कभी नहीं भूलूंगा। ओम शांति।’’

टॅग्स :अहमदाबादनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल