Adhik Maas Purnima Vrat: आज अधिक मास पूर्णिमा पर राशि अनुसार इन चीजों का करें दान, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

By गुणातीत ओझा | Published: October 1, 2020 01:56 PM2020-10-01T13:56:07+5:302020-10-01T13:56:07+5:30

पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा आज 1 अक्टूबर को है। धार्मिक रूप से यह पूर्णिमा तिथि बेहद ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन लक्ष्मीनारायण व्रत किया जाता है।

Adhik Maas Purnima Vrat: Donate these things according to zodiac sign on Adhik Maas Purnima today happiness and prosperity will increase | Adhik Maas Purnima Vrat: आज अधिक मास पूर्णिमा पर राशि अनुसार इन चीजों का करें दान, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

आज अधिक मास पूर्णिमा के दिन इन चीजों का करें दान, होगी बरकत।

Highlightsपुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा आज 1 अक्टूबर को है।यह पूर्णिमा तिथि बेहद ही महत्वपूर्ण मानी जाती है।

पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा आज 1 अक्टूबर को है। धार्मिक रूप से यह पूर्णिमा तिथि बेहद ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन लक्ष्मीनारायण व्रत किया जाता है। मान्यता के अनुसार यह व्रत सांसारिक इच्छा पूर्ति के लिए रखा जाता है। इस व्रत को रखने से जीवन में धन संपत्ति, सुख समृद्धि आदि का आगमन होता है। इस व्रत को स्त्री-पुरुष कोई भी रख सकता है। अधिक मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व इसलिए है कि यह मास भगवान विष्णु को समर्पित है। मलमास में भगवान विष्णु की पूजा करना मंगलकारी होता है और पूर्णिमा के दिन उनके ही श्रीसत्यनारायण अवतार की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। 

आइये ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानते हैं कि अधिक मास की पूर्णिमा के दिन राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए :-

मेष राशि
ज्योतिष के अनुसार मेष राशि का स्वामी मंगल है। अधिक मास की पूर्णिमा के दिन आप गुड़ का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपको आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होगी।

वृष राशि
ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोगों के द्वारा पूर्णिमा के दिन मिश्री का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहेगी।

मिथुन राशि
ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी बुध है। अधिक मास की पूर्णिमा के दिन इस राशि के लोग हरे रंग की मूंग की दाल अवश्य दान करें। ऐसा करने से इनके वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानी समाप्त होगी।

कर्क राशि
ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के जातकों को अधिक मास की पूर्णिमा के दिन चावलों का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से इन्हें मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि
ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के लोगों को अधिक मास की पूर्णिमा पर गेहूं का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि
ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोगों को अधिक मास की पूर्णिमा के दिन जानवरों को हरे रंग का चारा अवश्य खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

तुला राशि
ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोगों को अधिक मास की पूर्णिमा के दिन कन्याओं को खीर का दान अवश्य करना चाहिए। यह करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि
ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोगों को आश्विन अधिक मास की पूर्णिमा के दिन गुड़ और चना बंदरों को खिलाने चाहिए। ऐसा करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा।

धनु राशि
ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि के लोगों को मलमास की पूर्णिमा के दिन किसी मंदिर में चने की दान अवश्य दान करें। ऐसा करने से आपको जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी

मकर राशि
ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के लोगों को अधिक मास की पूर्णिमा के दिन कंबल का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर होंगी।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को अधिक मास की पूर्णिमा के दिन काली उड़द की दाल अवश्य दान करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके बिजनेस में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर हो जाएगी।

मीन राशि
मीन राशि के लोगों को अधिक मास की पूर्णिमा के दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कोई कमीं नहीं होगी।

Web Title: Adhik Maas Purnima Vrat: Donate these things according to zodiac sign on Adhik Maas Purnima today happiness and prosperity will increase

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे