लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: बुधवार का दिन आज आपके लिए कैसा रहने वाला है, पढ़ें 8 जनवरी 2020 का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2020 07:06 IST

आज का राशिफल: कुंभ राशि के जातक आज दूसरों के मामले या विवाद से खुद को दूर रखें। बहस की संभावना से बचें। कन्या राशि के जातकों को भी सचेत रहने की जरूरत है। पढ़ें, 8 जनवरी का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: सिंह राशि के जातकों को मन मुताबिक नहीं मिलेंगे नतीजे, धैर्य रखने की जरूरतकन्या राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत

मेष

अपने मन का कार्य आप पूरी आजादी से कर सकेंगे। मनोरंजन के पीछे पैसे खर्च करेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। माता लक्ष्मी की कृपा रहेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए भी दिन उत्तम है।

वृषभ

आज दृढ़-विश्वास और निश्चय होकर अपने अहम फैसले ले सकेंगे। वाद-विवाद बचने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है, इससे बचते हुए अपने काम निकाले तो बेहतर होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन

अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने आदि जाने की योजना बना सकते हैं। पैसे निवेश के लिए भी दिन अच्छा है। खर्च अधिक रहेगा। दिन के उतर्राध में स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क

अपने कार्य को लेकर आज आप ज्यादा प्रतिबद्ध रहेंगे। अगर कोई नया कार्य या योजना की शुरुआत करना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। संभव है इस दिशा में आप अपने कदम बढ़ाएंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहने वाला है।

सिंह

आज आपके सामने मेहनत ज्यादा और फर उसके मुकाबले कम वाली स्थिति है। कार्यों में विलंब से सफलता मिलेगी। आफिस और घर में काम और उत्तरदायित्वों का बोझ रहेगा। अधिक गंभीर रहेंगे। नए कार्य के सम्बंध में महत्त्वपूर्ण निर्णय आज के लिए टाल दें। पिता के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकता है। 

कन्या

आज अपनी भावनाओं को किसी के सामने ज्यादा आत्मविश्वास से रख सकेंगे। वैसे स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।शरीर में थकान, आलस और साथ ही चिंता का अनुभव होगा। संतानों के साथ मतभेद या मनमुटाव रह सकता है। आफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होगा। इससे बचने की कोशिश करें।

तुला

आज अपने स्वास्थ्या का ध्यान रखने की जरूरत है। अपनी भाषा पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें। क्रोध और कामवृत्ति पर भी संयम आवश्यक है। शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। आज गहरे जल से भी दूरी बना कर रखें।

वृश्चिक

नौकरी और व्यवसाय के लिए आज का दिन अच्छा है। लाभ के योग बन रहे हैं। मित्रों, रिश्तेदारों और बुजुर्गों से भी लाभ का संकेत है। आय के स्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों को विवाह के संबंध में शुभ समाचार मिल सकते हैं।

धनु 

आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। सभी कार्य सरलतापूर्वक सफल होंगे। आमोद-प्रमोद में आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी व्यवसाय में उन्नति और मान- सम्मान मिलेगा। गृहस्थ जीवन में भी आनंद होगा।

मकर

आज आपके लिए लाभ और यश-कीर्ति का योग है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन की प्राप्ति के भी योग हैं। हालांकि, धन भी अधिक खर्च होंगे। इसका ध्यान रखें। दिन के उतर्राध में शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करना पड़ सकता है।

कुंभ 

आज दूसरों के मामले या विवाद से खुद को दूर रखें। बहस की संभावना से बचें और वाणी पर संयम रखें। अगर आप ऐसी मुसिबत में फंसते हैं इसका आपको बहुत नुकसान उठाना पड़ सकता है। विदेश से शुभ समाचार के योग हैं।

मीन 

आपका आत्म-सम्मान और विश्वास आपको आज सफलता की नई राह पर ले जा सकता है। लोगों की प्रशंसा मिलेगी। शॉपिंग में आपका मन लगेगा। नये कपड़े और दूसरी अन्य चीजें खरीद सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा का भी योग बन सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग