लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: तुला के लिए परेशानी भरा दिन, सिंह राशि को बिजनेस में होगा लाभ, जानें दूसरी राशियों का भी हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2020 07:38 IST

आज का राशिफल: कर्क राशि के जातकों का मन धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में लगेगा। पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल होगा। पढ़ें 24 जनवरी का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: सिंह राशि वाले अपने क्रोध पर संयम रखेंतुला राशि के लिए उथलपुथल वाला दिन, विवाद से बचने की है जरूरत

मेष

आज आप बेहद उत्साहित हैं और अपने मर्जी के कार्य को करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। अपनी पूरी उर्जा का इस्तेमाल करें और निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। आज आपके लिए योजना नहीं बल्कि काम करने का दिन है। इसलिए अपने लक्ष्य को लेकर गंभीरता से प्रयास करें। व्यवसाय में भी धन लाभ का योग है।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सबकुछ सामान्य रहने वाला है। कार्यस्थल पर बिजी रहेंगे। किसी नये शख्स से मुलाकात संभव है जो आपके लिए भविष्य में अहम साबित होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मिथुन

आज भाग्य आपके साथ है। समस्याओं से निपटने में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर भी सहकर्मियों का साथ मिलेगा। अधिकारी खुश होंगे। घर से जुड़ी समस्याओं को भी खत्म करने में कामयाब रहेंगे। बिजनेल में किसी के साथ साझेदारी की शुरुआत के लिए भी दिन अच्छा है।

कर्क

आज आपका मन धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में लगेगा। पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। भागीदारों से भी लाभ होगा।

सिंह

प्रणय- प्रसंग के लिए आज का दिन अनुकूल है। क्रोध पर जरूर संयम रखें। उदर संबंधित रोगों से  कष्ट हो सकता है। मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव होगा। व्यवसाय में लाभ की संभावना है। सहकार्मियों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे।

कन्या

आज किसी नये शख्स से परिचय का फायदा होगा। आयात-निर्यात से संबंधित व्यवसाय में लाभ का योग है। किसी नये बिजनेस के बारे में विचार कर सकते हैं। नया वाहन आपके घर में आज आ सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 

तुला

आज का दिन उथलपुथल वाला रहने वाला है। किसी ऐसी परिस्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है जिसके बारे में आपने कभी नहीं सोचा है। वैसे, भाग्य आपके साथ जरूर है। इसलिए ज्यादा चिंता या घबराने की बात नहीं है। आपके काम अंजाम तक पहुंचेंगे। किसी विवाद से जरूर बचने की आज कोशिश करें। वाणी पर संयम रखें। 

वृश्चिक

आज आप रचनात्मक और कुछ अलग करने के मूड में हैं। ये काम आपके दिल के बेहद करीब है और जाहिए है इसलिए आपको संतुष्टि महसूस होगी। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बितेगा। पत्नी या गर्लफ्रेंड के साथ कुछ अच्छे पल बिताएंगे। विवाद से बचने की जरूरत है। सतर्क रहें और गैरजरूरी बातों में खुद को उलझाने की कोशिश नहीं करें।

धनु

आज का दिन आप के लिए फलदायी है। लक्ष्मी जी की भी कृपा रहेगी। कार्य करने में आप को उत्साह रहेगा। कहीं यात्रा होने की संभावना है। कुछ द्विधा में भी रहेंगे। अधिक खर्च से थोड़े परेशान हो सकते हैं।

मकर

आपका आत्मविश्वास आज चरम पर होगा। दिन भर आप आनंद में रहेगा और समय अच्छा गुजरेगा। कार्यस्थल पर जरूर आपको ज्यादा सतर्क रहकर काम करने की जरूरत है।आर्थिक लाभ, प्रियजनों की मुलाकात होगी और इससे आपकी खुशी बढ़ेगी। भाग्य वृद्धि और धन लाभ का भी योग है।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला है। अच्छी और बुरी दोनों तरह की खबरों के लिए तैयार रहिए। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपसी मतभेद सुलझाने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपको रुके हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मीन

आज अगर प्यार में हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है। अगर किसी को प्रेम-प्रस्ताव देने की सोच रहे हैं तो भी यह दिन आपके लिए शुभ है। दिन अच्छा गुजरेगा। छात्रों को पढ़ाई के सिलसिले में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्यजीवन में मधुरता होगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग