लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: वृषभ जातकों को चिंता से मिलेगी राहत, 8 फरवरी के राशिफल से जानिए दूसरी राशियों का भी हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 06:57 IST

आज का राशिफल: वृषभ राशि के जातकों को आज चिंता के बोझ से राहत मिल सकती है। भाग्यवृद्धि के अवसर हैं। वृश्चिक राशि के जातकों का उत्साह मंद होगा। पढ़ें 8 फरवरी का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: धनु राशि के लिए थोड़ा मुश्किल रह सकता है दिनमीन राशि के जातकों को आय और खर्चे में संतुलन बनाने की जरूरत

मेष

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरपूर है लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी वाणी या बर्ताव में संयम बरते। किसी के मन को चोट पहुंच सकती है। संपत्ति से जुड़े या अन्य महत्वपूर्ण फैसले आज के लिए टालना बेहतर रहेगा। दोस्तों या परिवार के साथ शाम का समय आनंद में बितेगा।

वृषभ

चिंता के बोझ से राहत मिलेगी और आप राहत महसूस करेंगे। साहित्य एवं कला में रूचि रहने वाली है और आप इन विषयों से संबंधित कार्य पर ध्यान देंगे। परिवारजनों की तरफ सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ कहीं घूमने का आयोजन हो सकता है। भाग्यवृद्धि के अवसर हैं।

मिथुन

आज साफ-सफाई और घर से जुड़े अन्य कामों में आप व्यस्त होंगे। कार्यों में सफलता विलंब से मिलेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। कार्यस्थल पर सावधानी बरतें और जल्दबाजी से बचें। सीनिय अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग में प्रगति होगी।

कर्क

आज आप अपने विचारों को लेकर दृढ़ होंगे। इसका फायदा आपको मिलेगा और सहयोगी आपसे प्रभावित होंगे। लव अफेयर में विवाद मुश्किलें बढ़ा सकता है। इसका ध्यान रखें और अपने पार्टनर से बहस में नहीं पड़े।

सिंह 

आज दिन के पहले कुछ घंटों में आप ज्यादा भावुक होंगे। आप पिछले कई दिनों से शांत है लेकिन आज मानसिक तौर पर और शारीरिक तौर पर भी तमाम थकानों को दूर करने में कामयाब होंगे। शाम को आप ज्यादा उत्साह में होंगे और किसी मुश्किल में फंसे दोस्त की मदद करने में कामयाब होंगे।

कन्या

आज आप काफी संवेदनशील होंगे और कोई छोटी बात भी आपका दिन दुखा सकती है। व्यापारियों और नौकरी पेशावालों को आर्थिक लाभ होगा। उच्च अधिकारियों के खुश रहने से पदोन्नति की संभावनाएं बढ़ रही हैं। वैवाहिक सुख का भरपूर आनंद पा सकेंगे।

तुला

आज आपकों कुछ पुरानी बातें याद आ सकती हैं। ऐसे में आप आज कुछ पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों से बात करेंगे या उनसे मिल भी सकते हैं। आप अपने काम से भी आज जुड़ाव महसूस करेंगे। हालांकि, अगर बिजनेसमैन हैं या ऐसे ही किसी पेशे से जुड़े हैं तो भावुक होने की बजाय व्यवहारिक होने की कोशिश करें। दिन अच्छा गुजरेगा। 

वृश्चिक

थकान, आलस और चिंता से उत्साह मंद होगा। संतान के बारे में चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी अधिकारीवर्ग का नकारात्मक व्यवहार आपके अंदर हताशा पैदा करेगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय आज नहीं लें।

धनु

आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किलों वाला हो सकता है। हालांकि, आपकी परिपक्वता और अनुभव के कारण आप इससे निपटने में सफल होंगे। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेंगा, आपकी मुश्किलें कम होती जाएंगी और दिन नई आशाओं और उम्मीदों के साथ खत्म होगा। अगर आप बिजनेस में हैं तो यह दिन मिलाजुला कर अच्छा जाएगा।  

मकर 

काम के स्थान पर आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत कर सकती है। इसका फायदा भी मिलेगा। काम के क्षेत्र में आपके सीनियर और सहकर्मी आपके काम के प्रति मेहनत और लगन की प्रशंसा करेंगे। शाम को आर्थिक तौर पर कुछ फायदा हो सकता है।

कुंभ 

आज आप अपने परिवार को ज्यादा महत्व देंगे। आप पूरा दिन अपने परिवार को ध्यान में रखकर योजना बनायेंगे। परिवार की ओर से भी आपको आज विशेष प्रतिक्रिया मिलेगी। आपका विशेष ख्याल रखा जाएगा। आपको चाहने वाले आपके प्रति अपना प्रेम दर्शाएंगे। आपके विरोधियों को भी आज आपकी ताकत का अहसास होगा।

मीन 

आपको अपनी आय और खर्चे में संतुलन बनाने की जरूरत है। आज का दिन निवेश के लिए अच्छा नजर आ रहा है। हो सकता है कि आपको फायदा हो पर साथ में सावधानी बरतने की भी जरूरत है। कोई काम आपका बहुत दिन से अटका हुआ है, वो आज पूरा हो सकता है। आपके बिजनेस पार्टनर के साथ आपका संबंध आज और मजबूत होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग