लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: मेष राशि के जातकों का मन आज रहेगा बेचैन, वृषभ के लिए अच्छा दिन, पढ़ें 7 फरवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2020 07:01 IST

आज का राशिफल: मीन राशि के जातक आज अपनी योजनाओं को बनाते हुए सावधानी बरतें। मकर राशि के लिए व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि का योग है। पढ़ें राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिनसिंह राशि में होगी क्रोध और आवेश की अधिकता, वाणी पर रखें संयम

मेष

आज आपका मन व्यग्रता का अनुभव करेगा किसी के साथ वाद-विवाद में खुद को नहीं उलझाएं। नए कार्य की शुरुआत को आज के लिए टालना बेहतर होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के विषय में चिंता बनी रहेगी।

वृषभ

पैसे और प्रेम के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में कुछ नई शुरुआत कर सकते हैं और इसका फायदा आपको मिल सकता है। व्यवसाय में धनलाभ के योग है। कार्यस्थल पर भी दिन अच्छा रहने वाला है। सफलता के योग हैं। कहीं पैसे निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर कर लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन

आज मानसिक तनाव के कारण मन में निराशा रहेगी। कुछ पुरानी यादें और बातें आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसी उलझनों में नहीं फंसे और अपने गुजरे दिनों से आगे बढ़ें। दिन चढ़ने के साथ हालात बेहतर होंगे। व्यापार में धन लाभ के योग हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। खर्च अधिक नहीं हो इसका ध्यान रखें।

कर्क

आज अपने स्वास्थ्य को लेकर आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। खर्च में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखें। दिन के बाद शाम मे परिवार का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। मन से नकारात्मकता को दूर होगी। दिन व्यस्त होगा लेकिन बाद में अच्छा महसूस करेंगे।

सिंह

आज आपके मन में क्रोध और आवेश की भावना अधिक रहेगी। इसलिए खुद को संभाल कर संयमित रखें। स्वास्थ्य के लिए भी दिन बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। परिवारजनों से विवाद संभव है। खर्च पर संयम रखें। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। इसका बेहतर इस्तेमाल करें।

कन्या

आज आपके सामने सफलता खड़ी है। कार्यस्थल पर अपनी क्षमता से सीनियर अधिकारियों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करेंगे और दाम्पत्य जीवन मधुर होगा।व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। गहरे जल से खुद को दूर रखें।

तुला 

आज आप अपनी रूचि के कार्य करने में ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। अपने दिल और दिमाग का संयोजन बेहतर तरीके से कर सकेंगे और महत्वपूर्ण विषय़ों पर ठोस निर्णय लेंगे। दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में संतान और पत्नी की ओर से लाभ होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

वृश्चिक

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहने वाला है। शारीरिक और मानसिक रूप से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। भेंट- उपहार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। नकारात्मक विचारों को खुद से दूर रखें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। छात्रों को नए विषयों में रूचि बढ़ेगी।

धनु

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपका मन प्रसन्न रहेगा और कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। घर-परिवार में भी वातावरण बहुत अच्छा रहने वाला है। आर्थिक हिसाब से भी समय अच्छा है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। दिए हुए कर्ज वापस आएंगे।

मकर

आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि का योग है। मित्रों के साथ कहीं घूमने आदि जा सकते हैं। संतान पक्ष से लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। बुजुर्गों और बड़े भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा और पत्नी का सहयोग मिलेगा। नई चीजें खरीदने के लिए भी आज का दिन अच्छा है।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभ प्रदान करने वाला है। पिता की तरफ से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन

आज अपनी योजनाओं को बनाते हुए आपको बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटी गलती से भी बड़ा नुकसान हो सकता है। कार्य संबंधी विषयों में फैसला सावधानीपूर्वक लें। भाग्य पर थोड़े आज ज्यादा निर्भर होंगे और इसका कुछ अहम मौकों पर साथ भी मिलेगा। मध्याहन के बाद आर्थिक लाभ की संभावना है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग