लाइव न्यूज़ :

6 सितंबर राशिफलः  जानें आज रविवार के दिन क्या है आपके लिए खास, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे

By गुणातीत ओझा | Updated: September 6, 2020 12:21 IST

Open in App

मेष राशिआज का दिनमान आपके लिए बढ़िया है। आज दिल में एक नया जोश रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में हल्का फुल्का तनाव रहेगा लेकिन आप इस सब से दूर खुद को एक नई दुनिया में पाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए अच्छा दिन है। काम के सिलसिले में दिन मजबूत रहेगा।

वृष राशिवृष राशि के जातकों के मन में कामकाज को लेकर दुविधा बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र को विस्तार देने के लिए नए तरीके खोजने का प्रयास करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपके बहुत अनुकूल नहीं है। धन प्राप्ति में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

मिथुन राशिमिथुन राशि के जातक आज मस्ती के मूड में रहेंगे। परिवार के साथ हंसी-खुशी पार्टी का माहौल रहेगा। अगले सप्ताह जमकर कार्य करने के लिए एनर्जी एकत्रित करना भी बहुत जरूरी है। आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य समय है। खर्चों के लिए संचित धन पर ही निर्भर रहना होगा।

कर्क राशिकर्क राशि के जातक को आज कार्य क्षेत्र के अलावा दूसरे कामकाज पर भी बहुत ध्यान देने की जरूरत होगी। बहुत से काम लंबे समय से अटके हुए हैं।ए जिसे आज आप पूरा करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन कुछ खास नहीं है कमाई के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी।

सिंह राशिसिंह राशि के जातक आज अपने टैलेंट को निखारने का भरसक प्रयास करेंगे। जो कि आगे चलकर करियर की राह में तरक्की दिलाने वाला होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। धन प्राप्ति की बहुत अच्छी संभावनाएं बन रही है।

कन्या राशिकन्या राशि के जातक घर से ही अपने कामकाज को पूरा करने का प्रयास करेंगे। दूसरों की भलाई के लिए अच्छे कार्य करेंगे। जिससे मन को शांति मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छा समय है। मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी।

तुला राशितुला राशि के कंसल्टेंसी से जुड़े हुए जातकों के लिए लाभदायक समय है। उनका प्रभाव कार्यस्थल पर बढ़ेगा, मान-सम्मान और अच्छे धन प्राप्ति की संभावना आज आपके लिए बनती है । सेहत को लेकर सतर्क रहें, सुनियोजित तरीके से धन खर्च का योग भी बनता है।

वृश्चिक राशिवृश्चिक राशि के जातकों को फालतू वाद-विवाद से बचने का प्रयास करना चाहिए। दूसरों पर इल्जाम लगाने से आप स्वयं फंस सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा नहीं है। सोच-समझकर धन खर्च करेंए संचित धन के खर्च होने का योग भी बनता है।

धनु राशिधनु राशि के जातकों को बुद्धि-विवेक का लाभ मिलेगा। बहुत मजबूत रूप से अपने विचारों को रखने में कामयाब रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होने का योग बनता है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय लाभदायक है।परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।

मकर राशिमकर राशि के जातक जो कंसल्टेंसी से जुड़े हुए हैं। उनके लिए बहुत लाभदायक समय है विदेश से संबंध बनने का योग भी बनता है। सोशल मीडिया का प्रयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। परंतु खर्च को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें।

कुंभ राशिकुंभ राशि के जातक आज अपने परिवार के साथ रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे पुराने विवादों को भी सुलझाने का दिन है। सभी कामों में सफलता मिलेगी और एक से ज्यादा स्रोत से धन लाभ का योग बन रहा है। साथ ही धन खर्च का योग भी है।

मीन राशिमीन राशि के जातक परिवार के सदस्यों के साथ खुशियां मनाने पर ध्यान देंगे कामकाज से थोड़ा ब्रेक लेने का दिन है। घरेलू मोर्चे पर जो भी करेंगे उससे माहौल सुखद होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य हैए सुख-सुविधाओं के भोग के लिए धन खर्च का योग बनता है।

Credit: (अनीष व्यास, भविष्यवक्ता एवं ज्योतिषाचार्य,पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान,जयपुर, राजस्थान)

टॅग्स :आज का राशिफलधार्मिक खबरेंराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 07 December 2025: आज इन 3 राशियों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, वित्तीय नुकसान की संभावना

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज वित्तीय कार्यों में सफलता का दिन, पर ध्यान से लेने होंगे फैसले

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 December 2025: आज इन 3 राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, खुलेंगे भाग्य के द्वार

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 07 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय