लाइव न्यूज़ :

5 सितंबर राशिफलः  जानें आज शनिवार के दिन क्या है आपके लिए खास, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे

By गुणातीत ओझा | Updated: September 5, 2020 06:17 IST

Open in App

मेष राशि

आज का दिनमान आपके लिए बढ़िया है। आज दिल में एक नया जोश रहेगा। देश में स्वतंत्रता दिवस को लेकर जो उत्साह है वह आपके अंदर भी नजर आएगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में हल्का फुल्का तनाव रहेगा लेकिन आप इस सब से दूर खुद को एक नई दुनिया में पायेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए अच्छा दिन है। काम के सिलसिले में दिन मजबूत रहेगा।

वृष राशि

आजकल बढ़िया रहेगा घर में रौनक आएगी। कई लोग आपके घर आ सकते हैं। मिलने जुलने वालों की भीड़ होने से पूरा घर खुशी से भरा रहेगा। उत्साह रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को छुट्टी समझकर कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे।

मिथुन राशि

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। सेहत में सुधार होगा। मन से खुशी दिखाई देगी। शादीशुदा जीवन में प्रेम और आकर्षण की बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय आपको प्रेम देगा। काम के सिलसिले में स्थिति मजबूत रहेगी। मोटे तौर पर आज का दिन बढ़िया है।

कर्क राशि

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चे बढ़ जाएंगे जो आपके लिए चिंता का विषय होंगे। मन में किसी बात की विशेष खुशी भी होगी। जीवन साथी से संबंध बढ़िया होंगे जिससे गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आप अपने परिवार के साथ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है।

सिंह राशि

आज का दिन मान आपके लिए सामान्य रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी जिससे मन हर्षित होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव कम होगा और वो खुश रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत रोमांटिक रहने वाला है। आप अपने प्रिय को कोई बढ़िया गिफ्ट भी दे सकते हैं या उनके साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप अपने काम पर ही ध्यान देंगे और सोचेंगे कि आज भी कुछ ऐसा करें जो आपके काम को मजबूती दे सके। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिये दिन अच्छा है। सेहत बढ़िया रहेगी जिससे आप चिंता से मुक्त रहेंगे।

तुला राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा और आपके मन में स्वतंत्रता वादी विचार रहेंगे। कामों में सफलता मिलेगी। भाग्य प्रबल रहेगा। घूमने फिरने में मजा आएगा और फैमिली के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज का दिन खुशी खुशी बिताएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। किसी बात को लेकर मन में निराशावादी रवैया अपना सकते हैं जिससे अपने आसपास के लोगों को भी प्रभावित करेंगे और उन्हें आपकी चिंता होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी के मामले में दिन ठीक-ठाक है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। आज अपने ससुराल वालों से मिलना जुलना होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग किसी बात को लेकर तनाव में हो सकते हैं।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। जीवन साथी के साथ आज का पूरा दिन बिताने का प्लान बनाएंगे। घर में खुशी रहेगी। शादीशुदा जीवन में रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव रहेगा। पीठ के पीछे किसी की बुराई ना करें।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपने काम से काम रखें और बेवजह दूसरों के कामों में दखल ना दें वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। खर्चे बढ़ेंगे और कुछ बेवजह के खर्चे भी होंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी की सूझबूझ आपको पसंद आएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। काम के मामले में दिन बढ़िया है।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को एंजॉय करेंगे। अपनी लव लाइफ को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज अच्छा रहेगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और कुछ खर्चे भी। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया है। इनकम अच्छी होगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि

आज का दिनमान आपके लिए सामान्य रहेगा। अधिकांश समय घर पर ही बिताएंगे। घर की जरूरतों को समझेंगे और और जिम्मेदारियों को समझेंगे। परिवार में एकता रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है और शादीशुदा जातक अपने गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ अच्छा सोचेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया है।

Credit: (अनीष व्यास, भविष्यवक्ता एवं ज्योतिषाचार्य,पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान,जयपुर, राजस्थान)

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठRashifal 31 March 2026: आज इन 5 राशिवालों का दिन, नौकरी-व्यापार में होगा जमकर मुनाफा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता