लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: गुरुवार का दिन आज कैसा रहने वाला है आपके लिए, पढ़ें 30 जनवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2020 07:10 IST

आज का राशिफल: कुंभ राशि के जातक आज जरूर सावधान रहें। जल्दबाजी के कारण आज आपको कोई नुकसान हो सकता है। पढ़ें 30 जनवरी का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: भाग्य वृषभ राशि वालों के साथ, कार्यों में मिलेगी सफलतासिंह राशि के लिए तनाव भरे माहौल के साथ सुबह की हो सकती है शुरुआत, फिर बदलेंगे हालात

मेष

आज दिन मुश्किल भरा है। शारीरिक रूप से भी अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। बिजनेस और कार्य के क्षेत्रों में निराशा मिल सकती है लेकिन धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। खर्च की अधिकता बढ़ेगी। लेन-देन के समय संभले और व्यर्थ के लालच में न फंसे। फैसले लेने को लेकर उलझन बनी रहेगी।

वृषभ

आज भाग्य आपके साथ है। आप उत्साहित महसूस करेंगे और दिन भर उर्जा से भरे होंगे। इसका नतीजा आपको अपने कार्यों में दिखेगा। एक सफल दिन गुजरने वाला है। मेहनत में कोई कमी नहीं करें। कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और गहरे होंगे।

मिथुन

आज आपको अपने विवेक के बेहतर तरीके से इस्तेमाल के लिए तैयार रहना होगा। कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिसे आप अपने तरीके से निपटने में कामयाब होंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से कार्य के प्रति उत्साह भी बढेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कार्य पूरे करने में सफल होंगे।

कर्क

आज नकारात्मक विचार वाले व्यक्तियों से दूर रहने की कोशिश करें। इससे आपके लक्ष्य प्राप्ति पर भी बुरा असर हो सकता है। मेहनत के नतीजे देर से मिलेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा के संबंध में प्रयास सफल होंगे। रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेंगे।

सिंह

आज सुबह की शुरुआत आपके लिए कुछ तनाव भरे माहौल के साथ हो सकती है। हालांकि, दिन उतना बुरा नहीं है। दिन बढ़ने के साथ-साथ परिस्थितियां बदलेंगी। काम में व्यस्त होंगे। संतान के स्वास्थ्य के पीछे धन का खर्च हो सकता है। खान-पान को लेकर आपना भी ख्याल रखें। अध्यात्मिकता को लेकर रूचि बढ़ेगी।

कन्या

कला क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। यश की प्राप्ति होगी। व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के साथ संबंध और अच्छे होंगे। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। नये लोगों के मुलाकाता का फायदा मिलेगा।

तुला

आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहने वाला है। कुछ कार्यों को लेकर नीरसता महसूस करेंगे। परिवारजनों के साथ आनंद में समय बिता सकेंगे। वाणी पर जरूर संयम बरतें और बेवजह के वाद-विवाद से बचें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। लव लाइफ भी आज आनंद में बितने वाला है।

वृश्चिक

आज आप समाजिक रहेंगे। नये लोगों से मुलाकात हो सकती है। किसी मित्र को आपके मदद की जरूरत पड़ सकती है। तैयार रहें। व्यापार में उन्नति का योग है। किसी नई योजना को लेकर आगे कदम बढाएंगे।

धनु

आज का दिन आपके लिए खास और महत्वपूर्ण होने जा रहा है। संभवत: सुबह आपको इस बारे में कोई इशारा भी मिल जाए। शाम को घर पर मेहमान आ सकते हैं। संतान से संबंधित बहुत शुभ समाचार मिल सकता है। अगर आप संपत्ति या घर खरीदने की सोच रहे हैं तो इस संबंध में आप आज कोई निर्णय ले सकते हैं।

मकर

बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। नये कार्यो का शुभारंभ करने के लिए भी दिन शुभ है।

कुंभ 

जल्दबाजी के कारण आज आपको कोई नुकसान हो सकता है। सावधान रहें और अपने काम पर ध्यान दें। लंबे समय से अधूरा काम पूरा होगा। यात्रा सहित धन लाभ का भी योग बन रहा है। कोई पुराना कर्ज वापस मिल सकता है। 

मीन

करियर और वित्तीय संबंधी बातें आज आपको परेशान करेंगी। आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। शाम का समय जरूर कुछ सुकून वाला है। हालांकि, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापारी आज यात्रा से बचें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग