लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: मकर राशि के जातक गलतफहमी से रहें आज दूर, जानें दूसरी राशियों का भी हाल, पढ़ें 30 अप्रैल का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2020 06:54 IST

आज का राशिफल: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रशंसा मिलेगी और यश की प्राप्ति होगी। वहीं, मिथुन जातकों पर नकारात्मक बातें हावी रह सकती हैं। धैर्य से काम लें। पढ़ें आज का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: वृश्चिक जातकों के लिए आज पैसे से जुड़े कार्यों और लेन-देन में सफलता के योगकुंभ राशि के जातकों के लिए काम और रिश्तों को लेकर संतुलन बनाने की जरूरत

मेष

आज आपके लिए राहत भरा होगा। दिन आमोद प्रमोद में बितेगा। मनपसंद भोजन मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान- सम्मान बढ़ेगा। विपरीत लिंगीय लोगों के प्रति आकर्षण रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृषभ

आज नौकरीपेशा या किसी बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। संपत्ति विवाद में नतीजे आपके पक्ष में होंगे। मनमाफिक सफलता मिलेगी। आप उत्साह से भरपूर होंगे। सरकारी कार्यों में भी सफलता की उम्मीद कर सकते हैं।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नकारात्मक बातें हावी रह सकती हैं। हालांकि, आपकी मेहनत का नतीजा भी अच्छा मिलता जायेगा। शेयर बाजार या कहीं और भी सोच-समझकर पैसे निवेश करना भी लाभकारी होगा। धैर्य से काम लें।

कर्क

इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। यश कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। कार्यालाय में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है।

सिंह

आज आप अधिक संवेदनशील रहेंगे। किसी की बातों का बुरा लग सकता है। मानसिक तौर पर बेचैन महसूस करेंगे। अपयश हो सकता है। इसका ध्यान रखें।

कन्या

आज का दिन अहम निर्णयों के लिए शुभ है। विचारों में दृढ़ता रहेगी, कार्य अच्छी तरह से पूरे होंगे। भाई- बहनों से लाभ होगा। सार्वजनिक जीवन में मान- सम्मान मिलेगा। 

तुला 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रशंसा मिलेगी और यश की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। दिन उत्साह से भरा है।

वृश्चिक

आज पैसे से जुड़े कार्यों और लेन-देन में सफलता के योग हैं। कोई बहुच अच्छी खबर आपका इंतजार कर रही है। खान-पान में सचेत रहे। शाम को स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। 

धनु

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। धन लाभ होने की संभावना है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर

आज के दिन अपने वाणी और व्यवहार में सावधानी बरतें। गलतफहमी से दूर रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा हालांकि आंखों में तकलीफ हो सकती है। आज आपके खर्च का दिन है। मानसिक चिंता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ 

आज काम और रिश्तों को लेकर संतुलन बनाने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए व्यस्तता अत्यधिक रहेगी। घर में तनाव की आशंका रह सकती है। शादी के लिए इच्छुक हैं तो इस संबंध में आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। छात्रों के लिए दिन मुश्किल भरा है। 

मीन

आज का आत्मविश्वास और उत्साह बना रहेगा। अपने दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से सभी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी बौद्धिक प्रतिभा दिखेगी। पिता की तरफ से लाभ होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग