लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: मेष जातक वाले रहें सचेत, आज उलझन में होंगे मकर राशि वाले, पढ़ें 29 जनवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2020 07:12 IST

आज का राशिफल: मकर राशि वालों के मन की दुविधा के कारण उनके निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो रही है। उलझन का अनुभव होगा। धनु राशि के लिए दिन शुभ रहने वाला है। पढ़ें 29 जनवरी का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: धनु राशि के शुभ होगा दिन, मन में प्रसन्नता रहेगीतुला राशि के जातकों के लिए भी दिन लाभदायक, सिंह राशि वाले अपने निर्णयों को लेकर होंगे उलझन में

मेष

आज आपका दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। दिन के उतर्राध में थकान महसूस करेंगे। कुछ बातों को लेकर चिढ़ सकते या गुस्सा भी आ सकता है। विवाद से बचें और हर बात को ध्यान से समझने के बाद किसी नतीजे पर पहुंचे। कहीं से ठगे जा सकते हैं। इसका ध्यान रखें।

वृषभ

आज आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। नतीजे आपके पक्ष में जाएंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। नतीजों से संतुष्ट होंगे और शिक्षा में भी सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। थोड़े और मेहनत की जरूरत है। सफलता आपके कदम चूमेगी।

मिथुन

आज आप अपने कार्य और परिवार के बीच एक अच्छा तालमेल बनाने में कामयाब होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। कहीं पर्यटन की योजना बना सकते हैं। किसी पुराने सपने की पूर्ति हो सकती है। दिन आनंद में बीतेगा।

कर्क

आज का दिन आपके लिए आश्चर्य से भरा हो सकता है। कोई ऐसी खबर या घटना हो सकती है जो आपके लिए किसी सरप्राइज की तरह होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उदर संबंधी रोग से परेशानी भी संभव है। खर्च की अधिकता होगी।

सिंह 

कार्यस्थल पर काम को लेकर उलझन रहेगी। स्थिति को समझने की जरूरत है और उसके साथ तालमेल बनाना आपको सीखना होगा। कुछ शंकाए आपको परेशान कर रही हैं। इसे दूर करने की जरूरत है। धैर्य बनाए रखें और समझदारी से काम लें। कन्या 

सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति मिलेगी। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। नए वस्त्रों की खरीदारी करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ परिचय से लाभ होगा। किसी उलझन की स्थिति में किसी से सलाह लेने को लेकर संकोच नहीं करें। 

तुला

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभदायक है। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। आफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन निवेश की योजना बनाने के लिए यह अच्छा दिन है। संतान के बारे में शुभ समाचार मिलेगें। 

वृश्चिक

दिन में कुछ मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सुस्ती छाई रहेगी। निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे। सीनियर अधिकारी या बॉस के साथ वाद- विवाद में फंसने से बचें। वाणी पर संयम रखें। संतान के संबंध में अच्छा समाचर प्राप्त होगा।

धनु

आज का पूरा दिन आपके लिए आनंदमयी रहने वाला है। हर कार्य आज सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार- धंधे में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। भागीदारी में लाभ होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

मकर 

मन की दुविधा आप में निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित कर रही है। उलझन का अनुभव होगा। स्वास्थ्य के लिए दिन मध्यम है। वादविवाद में पड़ने से स्वजनों के साथ मनमुटाव होगा। अनावश्यक खर्च और धनहानि का योग है।

कुंभ 

दांपत्य जीवन में विवाद की आशंका है। मामूली बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। व्यापार संबंधी फैसलों में धैर्य से काम लें। रूका हुआ धन वापस आ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम होगा। पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात हो सकती है।

मीन

आज परिवार की जरूरतों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में अगर खटास चल रही है तो आज इसमें बदलाव आयेगा। मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नये काम की शुरुआत आज के लिए टालना बेहतर रहेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग