लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: वृषभ राशि के जातक आज नया कार्य शुरू करने जा रहे हैं तो जान ले ये बात, पढ़ें 29 फरवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 29, 2020 07:25 IST

आज का राशिफल: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। सिंह राशि के लिए दिन मध्यम फलदायी है। पढ़ें 29 फरवरी का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: कन्या राशि के जातकों के खर्च में होगी वृद्धिमकर राशि के लिए उथल-पुथल से भरा दिन, परिवार में बन सकता है क्लेश का वातावरण

मेष

आज आपके आसपास के लोग इस क्षमता से परिचित होंगे कि आप क्या कुछ कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नए विचार और योजनाओं से सहकर्मियों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। हालांकि, चुनौती के लिए तैयार रहें। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। लाभ के योग हैं। उच्च शिक्षा की कोशिश में जुटे छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।

वृषभ

आज आपको अपने गुस्से और वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। नई योजनाओं या बिजनेस के लिए दिन अच्छा नहीं है। संभव हो तो इसे आज के लिए टाल दें। सहकर्मियों से भी आराम से और बिना क्रोध के बात करें। परिवारजनों से भी विवाद हो सकता है।

मिथुन

आप अपने काम को लेकर अत्यंत गंभीर होंगे। इससे तनाव भी बढ़ सकता है। काम में परफेक्शन आपको पसंद है। इसलिए विवाद भी संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसी गैरजरूरी विवाद में खुद को नहीं उलझाएं।

कर्क

आज कार्य में बहुत व्यस्त रहेंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दिन थकान भरा होगा। हालांकि शाम का वक्त अच्छा गुजरने वाला है। अपने किसी करीबी या मित्रों के साथ अच्छे पल व्यतीत करने का मौका मिलेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

सिंह

आज आपके लिए दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। पूर्व निर्धारित काम की तरफ आपका प्रयास रहेगा और इसमें सफलता भी मिलेगी। धार्मिक प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। विदेश में रहनेवाले स्वजनों के समाचार मिलेंगे। संतानों और व्यापार की परेशानियों के कारण आज आपका मन अशांत रहेगा।

कन्या

आज खर्च की अधिकता रहेगी। व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में भी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। रिवारजनों से उग्र चर्चा के कारण मनमुटाव न हो इसका खास ध्यान रखिएगा। गहरे जल से दूर रहें। उदर संबंधी परेशानी हो सकती है।

तुला

आज किसी अहम फैसले को लेने के दौरान आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। आप अपनी जिंदगी में बदलाव को लेकर भी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इन सबके बावजूद दिन अच्छा रहने वाला है। इसका आनंद लीजिए। 

वृश्चिक

बच्चे और उनकी मांग आज आपके लिए बड़ी प्राथमिकता है। दिन अच्छा रहने वाला है। योग और ध्यान में आप अपना समय बिताएंगे। आपके लिए दिन शांतिपूर्ण गुजरेगा।

धनु

आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ ऐसी परिस्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है जिसका सामना आपने पहले कभी भी नहीं किया हो। वैसे, आप आसानी से इसका सामना कर सकेंगे। दिन तनावपूर्ण है लेकिन शाम आपके लिए कोई अच्छी खबर लेकर आयेगी। 

मकर

ऑफिस या कार्यस्थल पर दिन उथल-पुथल से भरा होगा। परिवार में क्लेश का वातावरण रह सकता है। शरीर में स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रहेगा। छाती में पीडा या कोई विकार हो सकता है। निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की संभावना है। स्त्रीयों से संभल कर रहें।

कुंभ

मानसिक रुप से आज आप राहत महसूस करेंगे। घर में भाई-रिश्तेदारों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। दिन आनंदपूर्वक बितेगा। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी। कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। भाग्य की वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

मीन

बच्चों और परिवार के साथ समय बिताकर आज आप उनके शिकायतों को दूर करने में कामयाब होंगे। पारिवार से जुड़े कुछ कामों का बोझ भी रह सकता है। पिता का स्नेह प्राप्त होगा। संपत्ति के बारे में कोई चर्चा आज नहीं करें। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। क्रोध पर संयम रखें। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग