लाइव न्यूज़ :

Rashifal 28 January 2021: कैसा रहेगा गुरुवार का आपका दिन, पढ़ें 28 जनवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2021 20:26 IST

28 जनवरी, 2021 राशिफल: ये पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। दिशा शूल दक्षिण दिशा का है। गुरुवार का ये दिन कैसा गुजरने वाला है, पढ़िए राशिफल।

Open in App
ठळक मुद्देवृश्चिक जातकों को सावधान रहने की जरूरत, विरोधी पक्ष रह सकता है आप पर हावी सिंह जातक जोखिम लेने से बचें, कुछ काम को लेकर रहेगी असमंजस की स्थितिधनु जातकों के लिए अच्छा दिन, पत्ति संबंधी विवाद सुलझेंगे, प्रेम संबंधों में सफलता के आसार

मेष: दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। बिगड़े रिश्ते फिर से बनेंगे। काम को निपटाने की जल्दबादी में न रहे। सावधानी बरतें। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। सेहत को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।

वृषभ: कारोबार जगत से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यापार और निवेश में फायदा होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का तनाव रह सकता है। धैर्य से काम लें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।

मिथुन: आज उर्जा और सकारात्मक सोच से भरे होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। कुछ भागदौड़ बनी रहेगी और स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की जरूरत है। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें।

कर्क: अपनी वाणी और व्यवहार को लेकर सावधान रहें। करियर संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। काम के संबंध में यात्रा का योग है। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है।

सिंह: कुछ काम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। जोखिम लेने से बचें। परिवार के साथ मेलजोल बढ़ेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है। धार्मिक कार्यों की ओर से झुकाव बढ़ेगा।

कन्या: आपके लिए दिन आरामदायक रहने वाला है। कार्यों में सफलता मिलेगी और सरलतापूर्वक इसे संपन्न करने में कामयाब रहेंगे। पदोन्नति होने या इससे जुड़े समाचार मिलने के योग हैं। घर से जुड़े कार्यों में भी व्यस्तता रहेगी। ऑफिस से जुड़े कार्यों में यात्रा के योग हैं। 

तुला: आज आप उर्जा और उत्साह से भरपूर होंगे। इसका फायदा आपको कार्य में मिलेगा। बिजनेस के लिहाज से भी दिन अच्छा है। मनपसंद भोजन मिलेगा। अतिउत्साह से बचें और विवाद से दूर रहें। यात्रा का योग बन सकता है।

वृश्चिक: विरोधी पक्ष आप पर हावी हो सकता है। किसी गैरजरूरी विवाद से बचें। अविवाहित लोगों को विवाह संबंधी अच्छे प्रस्ताव मिल सकते है। पुराने निवेश से अच्छा खासा फायदा होगा। कारोबार को लेकर नई योजना बना सकते हैं।

धनु: कोई शुभ समाचार आपका दिन बना सकती है। संपत्ति संबंधी विवाद सुलझेंगे। करियर में मनचाहा बदलाव करने के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता के आसार हैं।

मकर: भावनाओं को काबू में रखें और किसी की बातों में बिना कुछ सोचे-समझे नहीं आएं। वाद-विवाद से खुद को दूर रखना बेहतर है। पारिवारिक कलह के योग हैं इससे कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। धैर्य रखने की जरूरत है।

कुंभ: दिन आपके लिए अच्छा गुजरने वाला है। मेहनत के बाद उम्मीद से बेहतर नतीजे मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। अपने दस्तावेज संभाव कर रखें।

मीन: लंबे समय से किसी लक्ष्य की प्राप्ति के इंतजार को लेकर आज आपको सफलता मिल सकती है। किसी अच्छे समाचार की उम्मीद कर सकते हैं। कार्यस्थल पर कार्यों को लेकर सावधान रहें। पत्नी या पुत्र से लाभ होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स