लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: मीन राशि के जातकों को आज मिलने वाली है कौन सी चुनौती और दूसरी राशियों का क्या है हाल, पढ़ें 27 फरवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2020 07:14 IST

आज का राशिफल: सिंह राशि के जातक अपने स्वास्थ्य का आज ध्यान रखें। कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कन्या राशि वालों को भी अपने वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: वृषभ राशि के लिए आज का दिन काफी अच्छा, बिजनेस में होगा फायदातुला जातकों के लिए सफलता का योग, अपनी क्षमताओं पर रखें भरोसा

मेष

आज अगर आप अकेले हैं, तो भी बहुत अकेला महसूस नहीं करेंगे। काम को लेकर व्यस्तता ज्यादा रहने वाली है। खुद के भविष्य और जीवन को लेकर गंभीरता से विचार करेंगे। कल्पनाशीलता भी आप हावी रहने वाली है। शाम का जरूर अच्छा व्यतीत होने वाला है। अपने पार्टनर के साथ अच्छ समय बिताने का मौका मिलेगा। दिन बिना किसी खास हलचल से शांति से गुजरने की उम्मीद है। 

वृषभ

आज बिजनेस में आपके लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। कुछ नए मौके भी हाथ लग सकते हैं। कुल मिलाकर पिछले कुछ दिनों की मेहनत का फायदा आपको मिलने वाला है। बिजनेस को बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए भी योजना के लिहाज से दिन अच्छा है। नौकरीपेशा जातक भी प्रमोशन की उम्मीद कर सकते हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन

रिटेल बिजनेस में हैं तो दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी-व्यवस्या में मेहनत का फायदा मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पिता से लाभ होगा। सरकारी कार्य आसानी से पूरे कर सकेंगे। आनंद में दिन व्यतीत होगा।

कर्क

मौकों और भविष्य की योजनाओं को बनाने के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। कुछ अनचाही परिस्थितियां आपको परेशान कर सकती हैं। आप इस असमंसज में पड़ सकते हैं कि क्या करें और क्या नहीं। आज के दिन के लिहाज से सबसे अच्छा निदान यही है कि विवादों और बहस से खुद को दूर रखें।

सिंह

आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य को लेकर धन खर्च होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव की संभावना है। अनैतिक कार्य से बदनामी होने का योग है। खुद को अप्रिय स्थिति से दूर रखने की कोशिश करें।

कन्या

आज आपको अपने वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की जरूरत है। ताजगी एवं स्फूर्ति का अभाव महसूस करेंगे। स्त्री वर्ग से तकरार से दूर रहें। अपयश की आशंका है। धन खर्च बढ़ सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता परेशान कर सकती है।

तुला

आज अपने फैसलों और क्षमताओं पर भरोसा रखें। सफलता का योग बन रहा है। बुजुर्गों की ओर से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। पुराने मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आर्थिक लाभ होगा और सामाजिक मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

वृश्चिक

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। धन लाभ और सफलता के योग हैं। सभी निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

धनु

आज आपको अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के सम्बंध में भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। माता की तबीयत को लेकर भी चिंता रहेगी। गहरे जल या जलाशय आदि से खुद को दूर रखें।

मकर

आज पुरानी और गुजर चुकी बातें आप पर हावी रहेंगी। किसी पुराने मित्र, प्रेमी/प्रेमिका से सामना या बात हो सकती है। मन की उलझन हल होगी। शेयर बाजार या कहीं और पैसे निवेश से लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा के प्रयास के संबंध में सफलता मिलेगी।

कुंभ

आज मन में दुविधा होने के कारण किसी ठोस निर्णय पर पहुंचने में मुश्किल होगी। इसलिए महत्वपूर्ण फैसले आज के लिए टालना बेहतर है। वाणी पर संयम नहीं रहने से पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। उदर संबंधी रोग परेशान करेंगे। नकारात्मक विचारों को दूर रखें।

मीन

आज आपके लिए थोड़ा सतर्क और सावधान रहने का दिन है। पेशेवर और लव लाइफ दोनों ही मोर्चों पर चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इसमें बैलेंस बनाने की भी जरूरत है। वाणी पर संयम रखें। वाहन चलाते समय अपना ध्यान रखें।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग