लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: मिथुन राशि के जातकों को मिल सकती है आज बड़ी खुशखबरी, पढ़ें 26 फरवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2020 07:10 IST

आज का राशिफल: मेष राशि के लिए आज का दिन अच्छा है। वहीं, धनु राशि के जातकों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। पढ़ें 26 फरवरी का राशिफल...

Open in App

मेष

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संगीत और नृत्य सहित कुछ अन्य कला से जुड़े कार्यों में आपकी रूचि रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और अपनी मर्जी से कार्य सफलता पूर्वक कर पाएंगे। माता से लाभ होगा।

वृषभ

अपनी भावनाओं को काबू में रखें और किसी की बातों में बिना कुछ सोचे-समझे नहीं आएं। वाद-विवाद से खुद को दूर रखना बेहतर है और हंसते हुए चुनौतियों से निपटने की कोशिश करें। पारिवारिक कलह के योग हैं इससे कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। हालांकि, आपको धैर्य रखने की जरूरत है।

मिथुन

लंबे समय से किसी लक्ष्य की प्राप्ति के इंतजार को लेकर आज आपको सफलता मिल सकती है। किसी अच्छे समाचार की उम्मीद भी कर सकते हैं। अपने कार्यस्थल पर कार्यों को लेकर सावधान रहें। पत्नी या पुत्र से लाभ होगा। नौकरी और व्यवसाय में फायदा होगा। दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क 

आज आपके लिए आरामदायक दिन है। हर कार्य में सफलता मिलेगी और सरलतापूर्वक इसे संपन्न करने में कामयाब रहेंगे। पदोन्नति होने या इससे जुड़े समाचार मिलने के योग हैं। घर से जुड़े कार्यों में भी व्यस्तता रहेगी। ऑफिस से जुड़े कार्यों में यात्रा के योग हैं। 

सिंह

आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में आज का दिन बीतेगा। धार्मिक यात्रा का भी आयोजन हो सकता है। अपने मन को शांत रखें और क्रोध पर भी संयम रखें। संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी। 

कन्या

आज आप अपने कार्यों के प्रति ज्यादा सचेत और लगन से भरे होंगे। इसका नतीजा भी अच्छा मिलेगा। हालांकि, किसी नये कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज के लिए इसे टालना बेहतर है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन और प्रगाढ़ होगा।

तुला

आज आपके लिए सोच-विचार करने का मौका है। खासकर अपने व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लक्ष्य को लेकर बेहतर तरीके से योजनाओं पर काम करें। भाग्य आपके साथ है लेकिन आपको अपना शत-प्रतिशत देना होगा। लोगों से मान-सम्मान मिलेगा। विपरीत लिंग के लोगों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

गृहस्थ जीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण रहेगा। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्त्री वर्ग को मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा एवं रुके हुए कार्य़ पूर्ण होंगे।

धनु

आज आपको सतर्कता बरतने की जरूरत है। खुद को अत्यधिक भावनाओं में घिरने से बचाने की कोशिश करें। किसी की छोटी बात भी आपको दुखी कर सकती है। घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। छात्रों के दिन फलदायी है। संपत्ति संबंधित कार्य को आज के लिए टाल दें।

मकर

आज आप उर्जा और उत्साह से भरपूर होंगे। इसका फायदा आपको कार्य में मिलेगा। बिजनेस के लिहाज से भी दिन अच्छा है। मनपसंद भोजन मिलेगा। अतिउत्साह से बचें और विवाद से दूर रहें। यात्रा का योग बन सकता है।

कुंभ

आज आप जल्दबाजी में होंगे। धैर्य की कमी रहेगी। हालांकि, इसका बहुत नुकसान आपको नहीं होने वाला है। अपने लक्ष्य में सफल रहेंगे। सीनियर अधिकारी आपसे खुश होंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

मीन

आज का दिन आपके लिए अहम और बहुत अच्छा होने जा रहा है। अपने बड़ों और बॉस से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। हालांकि, कोर्ट-कचहरी के मसलों में सफलता का योग नहीं है। इसलिए इसे बाहर सुलझाने का प्रयास करें। आज का दिन इसमें अहम हो सकता है। ससुराल पक्ष से उपहार मिलेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स